शक्कर में मांग, खाद्य तेल सस्ते, दलहनों में नरमी, दाल में गिरावट

शक्कर में मांग, खाद्य तेल सस्ते, दलहनों में नरमी, दाल में गिरावट

इंदौर। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग बताई गई। खोपरा गोला नीचा होकर बिका। खाद्य तेल सस्ते हुए। आज मूंगफली तेल तथा सोयाबीन रिफाइंड में पूछपरख सुस्त रही। दलहन नरम बताए गए। दालों में ग्राहकी घटी रही। चावल में खरीदी बढ़त लिए बताई गई।

किराना बाजार

शक्कर में उठाव बताया गया। आज शक्कर में कामकाज 3620 से 3660 रुपये के स्तर पर चला। शक्कर में 8 गाड़ी आवक हुई। खोपरा गोला तथा बूरा मांग नरम बताई गई। हल्दी में उठाव रहा।

तेल -तिलहन

खाद्य तेल सस्ते बिके। आज मूंगफली तेल तथा सोयाबीन रिफाइंड में पूछपरख घटी बताई गई। इससे भाव कम हुए। तिलहन में सरसों में प्लान्टो की लिवाली रही।

दाल-दलहन

स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन नरमी लिए बताए गए। दालों में लिवाली सुस्त रही। चावल में उठाव बना बताया गया।

किराना

शक्कर 3620 से 3660 रुपये प्रति क्विंटल।

खोपरा गोला 200 से 220 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2200 से 4000 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी खडी 115 से 165 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना 4300 से 5400, पैकिंग में 5800 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल।

तिलहन

सरसों निमाड़ी 6500 से 6600, रायडा 6300 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल।

तेल

मूूंगफली तेल इंदौर 1620 से 1640, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1565 से 1570, सोयाबीन साल्वेंट 1545 से 1550, पाम तेल 1655 से 1660 रुपये प्रति 10 किलो।

दलहन

तुअर निमाड़ी 5500 से 6100, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 6200 से 6300, तुअर (कर्नाटक) 6500 से 6600,

चना (कांटा) 4825 से 4850,

मसूर 6550 से 6600,

मूंग 6600 से 6700, मूंग हल्की 6000 से 6500,

उड़द 6900 से 7000, उड़द मीडियम 5500 से 6200, उड़द हल्की 2500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल

चना दाल 6000 से 6500, तुअर दाल सवा नंबर 8300 से 8400, तुअर दाल फूल 8500 से 8700, तुअर दाल नई 9000 से 9700, आयातित तुअर दाल 8000 से 8100, मसूर दाल 7850 से 8150, मूंग दाल 8300 से 8600, मूंग मोगर 8500 से 8800, उड़द दाल 8300 से 8600, उड़द मोगर 9100 से 9500 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल-पोहा

बासमती 10000 से 11000, तिबार 8000 से 8500, दुबार 7000 से 7500, मिनी दुबार 6500 से 7000, मोगरा 3500 से 4500, बासमती सैला 6500 से 9000, कालीमूंछ 7500 से 8000, राजभोग 6500 से 7000, दूबराज 3500 से 4500, परमल 2500 से 2650, हंसा सैला 2450 से 2650, हंसा सफेद 2350 से 2450, पोहा 3700 से 4100 रुपये प्रति क्विंटल।

रवा-मैदा

रवा 1400 से 1410, मैदा 1350 से 1360, आटा 1310 से 1320, चना बेसन 3225 से 3250 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

संवाद राजेश

वार्ता

epmty
epmty
Top