कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार-क्या लगेगा लॉकडाउन?

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार-क्या लगेगा लॉकडाउन?

नई दिल्ली। देश की राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। एक बार फिर से लोगों को यह शंका होने लगी है कि कहीं हम लॉकडाउन की तरफ तो नहीं बढ़ रहे है। बीते 1 सप्ताह के अंदर ही दिल्ली में 930 कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ गए हैं । बात अगर बीते कुछ समय की जाए तो यह बढ़ोतरी तेजी से हुई है। दिल्ली में अब सक्रिय मामलो की संख्या 3409 हो गयी है। आपको बता दे कि बीते वर्ष के आखिर में नए मामलो में बेहद कमी आ गयी थी। मगर जैसे जैसे गर्मी के तरफ इस वर्ष में बढ़ रहे है। कोरोना के मामलों में तेजी से वर्द्धि हो रही है। हालात यहाँ तक बिगड़ चुके है कि महाराष्ट्र सरकार ने तो अपने यहां कुछ जगह लॉकडाउन भी लगाया है। कुछ जगह नाईट कर्फ्यू भी लगाया है। स्कूलों को भी एहतियातन बंद कर दिया गया है।

महाराष्ट्र नहीं अपितु दक्षिण भारत के कई राज्यों में हालात निरंतर बिगड़ रहे हैं। बात अगर उत्तर भारत की जाए तो पंजाब में भी कोरोना के मामले में तेजी से वृद्धि हुई है। साथ ही साथ दिल्ली में भी तेजी से वृद्धि हुई है। ऐसे में देश के हर नागरिक के मन में यह सवाल बड़ी तेजी से गूंज रहा है कि कहीं एक बार फिर से देश के अंदर लॉकडाउन तो नहीं लगने जा रहा है?
















epmty
epmty
Top