आम लोगों को लग सकता है झटका, पेट्रोल डीजल की बढ़ सकती है कीमत

आम लोगों को लग सकता है झटका, पेट्रोल डीजल की बढ़ सकती है कीमत

नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को फिर लग सकता है जोर का झटका। पिछले 100 दिनों से ज्यादा समय से स्थित पेट्रोल और डीजल के दामों में जल्द ही बड़ा इजाफा हो सकता है। दरअसल यूक्रेन रूस संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 8 साल बाद 100 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंचने वाला है।

फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 96 डॉलर प्रति बैरल हो चुकी है। जल्दी इसके 100 डॉलर छूने की आशंका है।

कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी साफ साफ दिखाई दे रहा है।उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही देश में पेट्रोल डीजल की कीमत में बढ़ोतरी होगी जानकारों का मानना है कि 7 मार्च को वोटिंग खत्म होते ही देश में एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर शुरू होने वाला है।

इस साल 1 जनवरी से 14 फरवरी के बीच कच्चे तेल के दाम में 18 से 20 फ़ीसदी तक का उछाल आ चुका है। ऐसे में संभव है कि 5 राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव के खत्म होते ही देश में फिर से डीजल और पेट्रोल की कीमत बढ़ सकती है।

चुनाव खत्म होने के बाद आने वाले समय में दोबारा से आम लोगों को डीजल और पेट्रोल की कीमत बढ़ने से करारा झटका लग सकता है।

epmty
epmty
Top