CNG के दामों ने डीजल को पछाड़ा, PNG के भी बढ़ गए रेट

CNG के दामों ने डीजल को पछाड़ा,  PNG के भी बढ़ गए रेट

लखनऊ। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सहायक मानी जा रही सीएनजी गैस की कीमत अब लोगों की जेबों पर भारी पड़ने लगी है। निरंतर दाम बढ़ते रहने से अब सीएनजी डीजल के दामों से भी आगे निकल गई है। उधर पीएनजी के दामों में भी बढ़ोतरी करते हुए ग्रहणियों को जोर का झटका दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में हो रही वृद्धि का असर अब भारतीय लोगों की जेबों पर भारी पड़ने लगा है। हालात कुछ ऐसे हो चले हैं कि पर्यावरण के लिए अत्यंत सहायक मानी जा रही सीएनजी यानी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस और पीएनजी यानी पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि का सिलसिला जारी है। दोनों ही गैसों के दाम निरंतर बढते रहने से सीएनजी के दामों ने अब डीजल को पीछे छोड़ दिया है। चार रूपये प्रति किलो की बढ़ोतरी किए जाने के बाद अब सीएनजी के दाम डीजल से भी आगे निकल गए हैं।

उधर पीएनजी के दामों में की गई 3 रूपये की बढ़ोतरी ने ग्रहणियों के रसोई के बजट अपना असर डाला है। वैसे तो पेट्रोलियम पदार्थों के साथ गैस के दामों में बढ़ोतरी किया जाना रूस यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध की वजह से बताया जा रहा है लेकिन रूस यूक्रेन के बीच युद्ध की शुरुआत इसी साल की फरवरी माह से हुई थी। जबकि सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला वर्ष 2021 के अक्टूबर माह से ही शुरू हो गया था।

इसी के चलते सीएनजी की कीमत 64 रूपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 68 रूपये प्रतिकिलोग्राम पर पहुंच गई थी। जबकि पीएनजी की कीमत उस समय 31 रूपये 50 पैसे प्रति एस सी एम पर थी।

मौजूदा समय की बात करें तो सीएनजी की कीमतें अब 92 रूपये प्रति किलो हो गई है जो डीजल की कीमत 89 रूपये 66 पैसे प्रति लीटर से अधिक है। पीएनजी की कीमत भी सीएनजी के पीछे पीछे लगातार बढ़ते हुए 52 रूपये तक पहुंच गई है।

epmty
epmty
Top