लग सकता है 2 हफ़्तों का लॉकडाउन?

लग सकता है 2 हफ़्तों का लॉकडाउन?

मुम्बई। देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मानो दिनों दिन नए रिकॉर्ड स्थापित करने की होड़ मची हो। सबसे ज्यादा हालात खराब महाराष्ट्र की है,जहां 1 दिन में 50,000 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बिगड़ते हालात को काबू करने के लिए लॉकडाउन की तरफ इशारा किया है। खबरों की मानें तो राज्य में कोरोना की रफ्तार थामने के लिए 15 दिनों का लॉकडाउन लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की बैठक में लॉकडाउन की तरफ साफ इशारा किया गया।

विदित हो कि इन दिनों महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन लगा हुआ है और पाबंदिया लगी हुई है। अब उन पाबंदियों को पूरी तरह पूरे हफ्ते के लिए लागू किया जा सकता है। हालांकि है यह लॉकडाउन उतना सख्त नहीं होगा जितना पिछले साल का था।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने पत्रकारों को बताया कि कोरोनावायरस रोकने के लिए लॉकडाउन ही एकमात्र उपाय है। अजित पवार ने यह भी कहा कि रविवार को ट्रांसपोर्ट की बैठक होगी जिसमें लॉकडाउन पर फैसला लिया जाएगा। महाराष्ट्र में मंत्री को एनसीपी नेता नवाब मलिक ने बैठक के बाद कहा कि उक्त प्रोटोकॉल के बावजूद कोविड-19 के केस बढ़ रहे है और आने वाले दिनों में स्वास्थ्य ढांचे पर और दबाव बढ़ सकता है। मुख्यमंत्री कल ट्रांसपोर्ट के साथ बैठक करेंगे जिसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। उपरोक्त सभी बातों से यह विदित हो रहा है कि जल्द ही महाराष्ट्र में पूरे राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा हो सकती है। महाराष्ट्र समेत पूरे देश में इस बात की अफवाह जारी है कि पूरे देश में लॉकडाउन एक बार फिर से लगा सकते हैं। जगह जगह ऐसी घटनाएं सामने आ रही है जहां पर लोगो ने अपने गृह राज्यों की तरफ लौटने लगे हैं। उन्हें डर है कि इस बार भी वह लॉकडाउन में ना फंस जाए।




epmty
epmty
Top