शक्कर में लिवाली, खाद्य तेलों में घटबढ़, दलहनो में नरमी, दाल- चावल सामान्य

शक्कर में लिवाली, खाद्य तेलों में घटबढ़, दलहनो में नरमी, दाल- चावल सामान्य

इंदौर। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग से सुधार दर्ज किया गया। खाद्य तेलों में पूछपरख से भाव घटबढ़ लिए बताए गए। आज मूंगफली तेल बढ़कर तो सोयाबीन रिफाइंड सस्ता बिका। दलहन में मांग सुस्ती से नरमी रही। दाल तथा चावल में कामकाज सामान्य बताया गया।




किराना बाजार

शक्कर में मांग बताई गई। आज शक्कर में कामकाज 3740 से 3780 रुपये के स्तर पर चला। शक्कर में 08 गाड़ी आवक हुई। खोपरा गोला दिसावरी नरमी से सस्ता बिका। खोपरा बूरा में पूछपरख रही। साबूदाना में मांग बढ़त लिए बताई गई।

तेल -तिलहन

खाद्य तेलों में मांग होने से घटबढ़ दर्ज की गई। आज मूंगफली तेल में भाव ऊंचे बोले गए। वहीं सोयाबीन रिफाइंड सस्ता बिका। तिलहन में खरीदी बनी रही। इससे भाव मजबूत रहे।

दाल-दलहन

स्थानीय अनाज मंडी में दलहनो के भाव में नरमी हुई। आज चना कांटा तथा मसूर सस्ती बिकी ।दालों में लिवाली से मजबूती दर्ज की गई। आज मूंग दाल तथा मोगर में 50-50 रुपये बढ़ गए। चावल में कामकाज सुधार लिए बताया गया।

जारी वार्ता

epmty
epmty
Top