सावधान-सोना कहीं कर ना दे कंगाल- आई इतनी गिरावट, करें इंतजार

सावधान-सोना कहीं कर ना दे कंगाल- आई इतनी गिरावट, करें इंतजार

लखनऊ। रूस एवं यूक्रेन के बीच चल रही जंग का असर गोल्ड कारोबार पर भी तेजी के साथ देखने को मिल रहा है। सोने के कभी दाम ऊंचाई की तरफ जा रहे हैं तो अचानक धड़ाम से गिर भी रहे हैं। 24 फरवरी को राजधानी लखनऊ के भीतर जहां सोने का दाम तकरीबन 2300 रुपए प्रति 10 ग्राम बढा था, वही 1 दिन बाद यानी 25 फरवरी को इसमें करीब 2200 रुपए की गिरावट आ गई है। उम्मीद की जा रही है कि अभी सोने में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

दरअसल यूक्रेन के ऊपर रूस द्वारा हमला कर दिया गया है। इस जंग की वजह से विश्व स्तर पर अर्थव्यवस्था के अंदर भारी उछाल देखा गया है। इस जंग से सेंसेक्स में जहां गिरावट आई है, वहीं सोने के भाव में भी घट बढ़ का दौर चल रहा है। जिसके चलते कभी सोने के दाम ऊपर की तरफ जा रहे हैं तो अचानक से धड़ाम से नीचे गिर भी रहे हैं। 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जहां सोने का भाव तकरीबन 2300 रूपये प्रति 10 ग्राम बढा था वही 25 फरवरी को इसमें तकरीबन 2200 रूपये तक की गिरावट आ गई है। जानकारों का कहना है कि तेजी के साथ हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से गोल्ड की खरीदारी का मौजूदा वक्त उपयुक्त नहीं है। सोने में इन्वेस्टमेंट करने वालों को फिलहाल युद्ध विराम का इंतजाम करना चाहिए। राजधानी लखनऊ में सोने का जो दाम 51800 प्रति 10 ग्राम था वह गुरुवार को 54100 10 ग्राम तक पहुंच गया है। यानि इसमें तकरीबन 2300 रूपये की बढ़ोतरी हुई थी लेकिन एक दिन बाद ही शुक्रवार को सोना 2200 रूपये सस्ता हो गया और इसके दाम 51900 रूपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए।

epmty
epmty
Top