महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनी पीडित महिलाओं का सहारा

महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनी पीडित महिलाओं का सहारा

मुजफ्फरनगर- मंगलवार को उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की माननीय उपाध्यक्ष (उप मंत्री स्तर) सुषमा सिंह का निरीक्षण भवन, मुजफ्फरनगर में आगमन हुआ। निरीक्षण भवन में अशोक कुमार डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय, कुलदीप कुमार क्षेत्राधिकारी नगर, मौहम्मद मुशफेकीन जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं निधि चौधरी महिला थानाध्यक्ष द्वारा महिला आयोग उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया।

निरीक्षण भवन में महिला उपाध्यक्ष द्वारा उपस्थित अधिकारियों के साथ विभिन्न महिला संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गयी, जिसके पश्चात उपाध्यक्ष द्वारा ग्राम बसेडा में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। उपाध्यक्ष द्वारा इसके पश्चात निरीक्षण भवन में जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। समीक्षा बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी, मुजफ्फरनगर द्वारा बताया गया कि जिला संचालन समिति के स्तर पर कुल 244 प्रकरणों को आर्थिक सहायता दिये जाने हेतु स्वीकृत किया गया है, जिनमें से 181 बालिकाओं व महिलाओं को आर्थिक क्षतिपूर्ति की धनराशि का भुगतान सीधे पीडिता के खाते में पी0 एफ0 एम0 एस0 प्रणाली के माध्यम से कर दिया गया है तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा 31 नवीन प्रकरणों को जिला संचालन समिति के स्तर पर स्वीकृत किये जाने के संबंध में भी अवगत कराया गया है।

महिला आयोग उपाध्यक्ष द्वारा समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को नियमावली, 2015 एवं शासनादेश में निहित प्राविधानों के अंतर्गत नियमानुसार प्रकरणों में पीडिताओं को सम्मान कोष योजना में आर्थिक सहायता दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उपाध्यक्ष द्वारा निर्देश दिये गये कि सम्मान कोष योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वांकाक्षी योजना है, जिसमें पीडिताओं को ससमय आर्थिक सहायता दिया जाना आवश्यक है। महिला आयोग उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, द्वारा दिनांक 17.02.2021 को प्रातः 10ः00 बजे जिले के सभी अधिकारियों के साथ महिला संबंधी योजनाओं की समीक्षा सभागार में की जायेगी। इसके पश्चात महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होगा। उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के द्वारा महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक व आवेदिकाओं की सुगमता के दृष्टिगत यदि जनपद की महिलाओ को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी है तो वे अपने प्रार्थना पत्र सहित दिनांक 17.02.2021 को प्रातः 11ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, मुजफ्फरनगर में उपस्थित होकर अपनी समस्या के निस्तारण हेतु आवेदन कर सकता है। समीक्षा बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

epmty
epmty
Top