घनघोर अंधेरे में घूम रही थी महिला- पहुंच गई पुलिस

घनघोर अंधेरे में घूम रही थी महिला- पहुंच गई पुलिस

मुजफ्फरनगर। नहर पटरी पर घनघोर अंधेरे में एक महिला घूम रही थी। इसी दौरान पुलिस गश्त करते हुए वहां पहुंच गई। पुलिस ने उससे वहां घूमने का कारण पूछा, तो वह कुछ स्पष्ट नहीं बता सकी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके महिला को उसके परिजनों के पास पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि उक्त महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह 20 मार्च से घर से लापता थी। महिला को सकुशल वापिस पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया।

जानकारी के अनुसार पीआरवी-2232 देर रात्रि लगभग 1 बजे पुरकाजी नहर पटरी पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक महिला को आते हुए देखा। पुलिस ने जब उस महिला से इतनी रात्रि को वहां होने का कारण पूछा, तो वह कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बता सकी। काफी देर तक वार्ता करने के बाद उक्त महिला ने अपना नाम सुनीता निवासी गांव बसेड़ा थाना छपार बताया। इस पर पुलिस टीम मौके से लगभग 10 किलोमीटर दूर उसे उसके गांव लेकर पहुंची। वहां जाकर पूछताछ की तो पता चला कि महिला ने परिजनों के बारे में जो बताया था, वह सही है। पुलिस महिला को लेकर उसके परिजनों के पास पहुंची। परिजनों ने बताया कि सुनीता 20 मार्च की सुबह से घर से लापता थी। परिजनों के अनुसार सुनीता मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया।




















epmty
epmty
Top