जहरीले माहौल को सपाई करेंगे शुद्धः रामकरण निर्मल

जहरीले माहौल को सपाई करेंगे शुद्धः रामकरण निर्मल

मुजफ्फरनगर। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल ने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण सभी वर्ग परेशान हैं। भाजपा ने अपनी जनविरोधी नीतियों से जो जहर घोला है, सपा कार्यकर्ता उक्त जहरीले माहौल को शुद्ध करने का कार्य कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि आज सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल सपा के युवा प्रकोष्ठों के गठन हेतु समीक्षा करने के लिए जनपद में पधारे। जनपद आगमन पर उनका अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।

सपा कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम के दौरान रामकरण निर्मल ने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश युवाओं को देने आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपनी जन विरोधी नीतियों से समाज में जो जहर घोला है, उसको सपा के युवा कार्यकर्ता शुद्ध करने का काम कर रहे हैं।


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार छात्र, नौजवान, मजदूर, किसान, व्यापारी हर वर्ग का उत्पीड़न करने में लगी हुई है, इसे समाजवादी पार्टी सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता लगातार आंदोलन करके भाजपा की पोल खोलने का काम कर रहे हैं। रामकरन निर्मल ने कहा कि सपा किसी का भी उत्पीड़न नहीं होने दगी।

सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल ने सपा के युवा पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए सपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श कर आवेदन प्राप्त किए।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि केवल समाजवादी पार्टी ही छात्रों व नौजवानों के हितों की सबसे बड़ी पैरोकार है। समाजवादी पार्टी की नीतियां व विचारधारा छात्रों, नौजवानों, मजदूरों, किसानों, व्यापारियों सभी जातियों के हित में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार निरंकुश होकर जन हितैषी मुद्दों की अनदेखी करके तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना रही है। इसके चलते प्रदेश का विकास ठप हो गया है। प्रदेश को विकास के पथ पर लाने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना आवश्यक है।

सपा जिला महासचिव जिया चौधरी व सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कहा कि सभी वर्गों के हितों व प्रदेश में भाईचारे को मजबूत करने के लिए प्रदेश की जनता को आगे बढ़ कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री की कमान सौंपनी होगी। सभा की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन जिला महासचिव जिया चौधरी ने किया।


सभा को मुख्य रूप से सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल भाटी, विनयपाल प्रमुख, सपा नेता साजिद हसन, समाजवादी युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जैन, सपा नेता शौकत अंसारी, युवा सपा नेता संदीप धनगर, सपा छात्र नेता युसूफ गौर हनी, सपा महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट, सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉक्टर इसरार अल्वी, समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी, शहजाद मेंबर, गोल्डी अहलावत, अब्दुल्ला कुरैशी, शिव कुमार खटीक, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉक्टर नूर हसन सलमानी, युवा नेता हिमांशु शर्मा, टीटू पाल, रमन, सलमान अंसारी, शमी खान, तरुण शर्मा, नवाब इम्तियाज कुरैशी, हसीब राणा, डॉ काजी खुर्रम, उमर खान, अरशद मलिक, नवेद रंगरेज, अर्जुन कश्यप आदि ने सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शादाब राणा, प्रधान शाह राजा नकवी, आलम त्यागी, साकिब अंसारी, बृजेश कुमार, शाहिम हसन एडवोकेट, सावन कुमार एडवोकेट, आशीष त्यागी, डॉक्टर हनीफ अंसारी एडवोकेट, सलमान त्यागी, अविनाश, जयंत, मोनू जैदी, दीपक गुर्जर, विपिन चौधरी, मौ. रमीज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टः प्रवीण गर्ग

epmty
epmty
Top