प्रदेश में बह रही है सपा के पक्ष में बयार-बढ रहा है पार्टी का कुनबा-प्रमोद

प्रदेश में बह रही है सपा के पक्ष में बयार-बढ रहा है पार्टी का कुनबा-प्रमोद

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने अन्य दलों को छोड़कर आए नेताओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की बयार बह रही है और अन्य राजनीतिक दलों के नेता पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की नीतियों व पार्टी के कार्यक्रमों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। जिसके चलते आगामी विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।

बुधवार को समाजवादी पार्टी के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने भाजपा, बसपा व कांग्रेस आदि दलों को छोड़कर आए सोनू सरवट, सुधीर पारचा, संजय रामपुरी, सुनील वैद्य, मनोज शेरियार, गोविंद रामपुरी, रमाकांत चंडालिए, दीपक टांक, पीके सुधा, मुन्नू टांक, अश्वनी टांक, तेजपाल, हरबीर, महावीर, रणवीर, सुभाष गिहरा, राजू प्रधान, माधव पाहीवाल, गौतम राम, सरलू, श्रीपाल पहीवाल, राहुल चिंडालिया, अंकित सौदाई एडवोकेट, सुनील हटानिया, विक्की ढींगरा, लल्ला भगत जी, बंटी सिलेलान, तुषार सोदे, सागर तिसावर और चरथावल के पूर्व सभासद अशोक वाल्मीकि आदि को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए उनका समाजवादी पार्टी में स्वागत किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने इस मौके पर कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की नीतियों से लोग बुरी तरह से तंग आ गए हैं। मौजूदा सरकार कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मोर्चे पर भी बुरी तरह से असफल रही है। जिसके चलते अभी तक कई स्थानों पर कोरोना संक्रमण के मरीज मिल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारियों का ठीक तरह से निर्वहन नहीं कर पा रही है। सरकार की हठधर्मी और कार्यशैली से विमुख होकर प्रदेश के लोग अब समाजवादी पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। जिसके चलते अन्य दलों के नेता अपने दलों को छोड़कर लगातार समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने सर्वाेच्च न्यायालय की ओर से मंगलवार को विभिन्न मामलों में आरोपी विधायकों, मंत्रियों व सांसदों के मुकदमे न्यायालय की अनुमति के बिना सरकार की ओर से वापस लेने के आदेशों पर लगाई गई रोक पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा है कि उन्हें इस बाबत समूची जानकारी नहीं है। न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों का सभी को पालन करना चाहिए। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top