खत्म हुई लोकलाज-चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार-घर का सामान भी समेटा

खत्म हुई लोकलाज-चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार-घर का सामान भी समेटा

मुजफ्फरनगर। भारतीय संस्कृति में लोकलाज को बड़ा ही महत्व दिया जाता है। इसी के जरिये सामाजिक व्यवस्था का तानाबाना सुदृढ होता है। लेकिन आधुनिकता की दौड़ में शामिल हुए लोगों में लोकलाज अब खत्म होती जा रही है। इसी के चलते चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ बच्चों को छोड़कर फरार हो गई। जाते जाते विवाहिता पति के घर का कीमती सामान भी समेटकर अपने साथ ले गई। पीड़ित पति ने प्रेमी और पत्नी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा मीरापुर के एक मौहल्लावासी महिला का एक व्यक्ति के साथ पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार बच्चों की मां प्रेमी के प्रेमपाॅश में इस कदर फंसी कि उसने लोकलाज का डर अपने भीतर से भुलाते हुए प्रेमी संग जाने के लिए अपने पति के साथ बच्चों को भी छोड़ने का फैसला ले लिया। इसी के चलते चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के संग फरार हो गई है। अपने चार बच्चों को वह पति के जिम्मे ही छोड़कर गई है। विवाहिता जाते जाते घर का कीमती सामान भी समेटकर अपने साथ ले गई है। पीड़ित पति को जब इस मामले का पता चला तो उसने पति की तलाश में तमाम संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन की। लेकिन पत्नी का कोई पता नहीं चल पा रहा है। पीड़ित ने थक-हार कर पुलिस को तहरीर देते हुए पत्नी और प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

epmty
epmty
Top