एडीएम प्रशासन के औचक निरीक्षण से पालिका में मचा हड़कंप

एडीएम प्रशासन के औचक निरीक्षण से पालिका में मचा हड़कंप

खतौली। सहारनपुर मंडलायुक्त के दौरे पर मिली खामियों के मकडजाल में फंसी नगर पालिका परिषद पहुंचकर एडीएम प्रशासन ने फाईलों की जांच पडताल की। जिससे पालिका में हडकंप मचा रहा।

खतौली नगर पालिका परिषद का बीते दिनों सहारनपुर मंडलायुक्त ने नगर में पहुंचकर निरीक्षण किया था। इस दौरान नगर पालिका के अंदर बहुत सारी खामियां मंडलायुक्त को नजर आई थी। निरीक्षण करके जाने के बाद मंडलायुक्त सहारनपुर ने इसकी जांच एडीएम प्रशासन अमित कुमार को सौंपी थी। मंगलवार को एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने खतौली नगर पालिका का औचक निरीक्षण किया और मंडलायुक्त सहारनपुर को नगर पालिका के दौरे पर जो खामियां मिली थी, उन बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्होंने जांच पडताल की और उन बिंदुओं पर खतौली नगर पालिका ईओ व सभासदों से आख्या मांगी। नगरपालिका ईओ ने एडीएम प्रशासन अमित कुमार को पूरे नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण कराया।


एडीएम द्वारा नगरपालिका कार्यालय और जलकल विभाग, रैन बसेरा, नलकूप कार्यालय, साफ सफाई और डस्टबिन आदि को लेकर पूरे नगर पालिका कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया और रजिस्टर भी चेक किये। खामी वाले बिंदुओं पर नगर पालिका ईओ की उन्होंने क्लास भी ली। नगर पालिका का निरीक्षण करने के बाद एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने जांच रिपोर्ट तैयार कर मंडलायुक्त सहारनपुर को भेज दी है। इस मामले में अब जो भी निर्णय होगा वह मंडलायुक्त सहारनपुर लेंगे। एडीएम प्रशासन अमित कुमार के औचक निरीक्षण के दौरान सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top