रालोद मुखिया और सपा नेता को दी सपाइयों ने श्रद्धांजलि

रालोद मुखिया और सपा नेता को दी सपाइयों ने श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर हुई शोकसभा में रालोद सुप्रीमो व पूर्व केंद्रीय मंत्री चैधरी अजित सिंह तथा सपा नेता चैधरी जयवीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर दोनों दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मंगलवार को समाजवादी पार्टी के महावीर चैक स्थित कार्यालय पर जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में रालोद मुखिया एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चैधरी अजित सिंह तथा सपा नेता चैधरी जयवीर सिंह के निधन पर सपाईयों ने गहरा शोक जताया। उपस्थित हुए सपाईयों द्वारा शोकसभा में 2 मिनट का मौन धारण कर दोनों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चैधरी अजित सिंह का बीती 6 मई को निधन हो जाने से किसानों व मजदूरों की आवाज चली गई है। उन्होंने कहा कि रालोद सुप्रीमो किसानों की आवाज को संसद और बाहर पुरजोर तरीके से उठाते हुए हर समय उनकी मदद के लिए तैयार रहते थे। उनके निधन से देश और समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। जिसे कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सपा नेता चैधरी जयवीर सिंह के निधन से समाजवादी पार्टी का एक क्रांतिकारी स्तंभ ढह गया है। असमय ही उनका इस दुनिया को छोड़कर चले जाना समाजवादी पार्टी के लिए एक बहुत बड़ा आघात है। शोक सभा में उपस्थित हुए लोगों ने सपा मुखिया चैधरी अजित सिंह एवं सपा नेता चैधरी जयवीर सिंह के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया और कहा कि उनके सपनों को पूरा करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शोक सभा में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के अलावा कोषा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष राजीव बालियान, युवा नेता डॉ इसरार अल्वी और हिमांशु शर्मा आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

epmty
epmty
Top