सपा का है आने वाला समय, कार्यकर्ता दिल लगाकर काम करें- रामकरण

सपा का है आने वाला समय, कार्यकर्ता दिल लगाकर काम करें- रामकरण

जानसठ। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा.रामकरण निर्मल ने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। कार्यकर्ता एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा.रामकरण निर्मल का मंगलवार को कस्बे में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कस्बे की सीमा से कार्यकर्ता लोहिया वाहिनी प्रदेशाध्यक्ष को बाईक व कारों के काफिले के साथ डाक बंगले तक लाये। जहां लोहिया वाहिनी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और पुष्प वर्षा करके प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से मिले प्यार और सम्मान से अभिभूत हुए प्रदेशाध्यक्ष डा.रामकरण निर्मल ने युवाओं को पार्टी के लिए मेहनत से काम करने की नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। देश में चौतरफा मंहगाई, बेरोजगारी, लूट, हत्या, किसान व मजदूर शोषण जैसी समस्याओं के अंबार लगे हुए है। जिनसे तंग आये प्रदेशवासी आशा भरी निगाहों से समाजवादी पार्टी की ओर निहार रहे हैं। ऐसे हालातों में कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को घर-घर जाकर लोगों को बताएं और संगठन को मजबूती देने का काम करें। लोहिया वाहिनी प्रदेशाध्यक्ष डा. रामकरण निर्मल का स्वागत करने वालों में लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढती, सभासद बाबर अंसारी, विपिन चौधरी, जावेद फरीदी, मौहम्मद रमीज, कामिल चौधरी, सानिब कुरैशी, मोहिब हसन, अविनाश जयंत आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।




epmty
epmty
Top