प्रदेश में सपा सरकार ही वक्त की जरूरत- प्रमोद त्यागी

प्रदेश में सपा सरकार ही वक्त की जरूरत- प्रमोद त्यागी

मुजफ्फरनगर। भाजपा सरकार की विनाशकारी नीतियों से बदहाल यूपी को संवारने और प्रदेश के रुके हुए विकास को आगे बढाने के लिए सपा की सरकार ही वक्त की जरूरत बन गयी है। यह विचार सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने ग्राम जौली में सपा नेता सैय्यदअली अब्बास काज़मी के आवास पर आयोजित वोटर जागरूकता प्रोग्राम में कहे।


सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार प्रदेश के किसानों, मजदूरों, नौजवानों व व्यापारियों की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार है। योगी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में यूपी हर मोर्चे पर पिछड़ा है इसलिए जिस गांव में भी वह जनसम्पर्क के लिए पहुंच रहे हैं वहां के लोगों में भाजपा सरकार को बदलने के लिए आक्रोश साफ झलक रहा है। उन्होंने यूपी के विकास के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।

सपा नेता सैय्यद अली अब्बास काज़मी ने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में जनता के उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष केवल समाजवादी पार्टी ही संघर्ष करती रही है तथा पूरे प्रदेश में अमन व एकता, भाईचारे का पथ कर सूबे का विकास करने के लिए प्रदेश की बागडोर अखिलेश यादव को सौंपने का वक्त आ गया है।

सपा नेता साजिद हसन ने अपने सम्बोधन में मिशन 2022 की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं से नए मतदाताओं की वोट बनवाने व भाजपा सरकार के जनविरोधी फैसले नीतिओ से जनता को जागरूक करने का आह्वान किया।

सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल सपा जिला सचिव शाह रज़ा नकवी प्रधान ने सभी कार्यकर्ताओं व सपा समर्थको से अपने बूथ को मजबूत करने जमीनी स्तर पर वोटरों की वोट बनवाने व सही कराने की अपील की।

प्रोग्राम में युवा सपा नेता डॉ इसरार अल्वी, सपा के नन्हे स्टार प्रचारक शाही नकवी,रामपाल सिंह पाल, नवेद रंगरेज सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top