बेटियों को बचा लो- बेटों की तरह से पालो

बेटियों को बचा लो- बेटों की तरह से पालो

बुढाना। नगर पंचायत के सभागार में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं को प्रेरित करने के लिए बेटी विषय पर लघु फिल्म दिखाई गई। इस दौरान छा़त्राओं को बेटियों को बचा लो-बेटों की तरह पालो गीत सुनवाया गया।

बृहस्पतिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर देश भर में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंर्तगत नगर पंचायत के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधि विशेषज्ञों, महिला एडवोकेट सोनिया संगल सचिव बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर व महिला एडवोकेट शोभा चैधरी बुढ़ाना के द्वारा बालिकाओं को कन्या भ्रूण हत्या, छेड़खानी, बालिकाओं व महिलाओं के प्रति हिंसा को रोकने हेतु कानूनी सहायता या पुलिस सहायता लेने हेतु मार्गदर्शन दिया गया एवं प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में बेटी व माँ विषय पर गीत व कविता सुनाने वाली व पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर देने वाली छात्राओं कु. विशाखा, कु. निशु, कु. चाँदनी, कु. शमा, कु. इकरा, व कु. शगुन को ओम गिरि अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बुढ़ाना द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। अतिथियों को अधिशासी अधिकारी द्वारा माँ दुर्गा शक्ति की तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया गया।

डॉ. राजीव कुमार सामाजिक कार्यकर्ता व ब्रांड एंबेसडर नगर पंचायत बुढ़ाना द्वारा सभी छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बुढाना की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में सुमन देवी सुपरवाइजर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ,संगीता देवी, सुनीता देवी, पूनम शर्मा प्रियंका देवी ,एडवोकेट अभिषेक संगल सचिन संगल ,शिवराज सिंह व महिला सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

epmty
epmty
Top