समाजवादी पार्टी डीएम कार्यालय पर करेगी धरना प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी डीएम कार्यालय पर करेगी धरना प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने किसान आंदालेन में अपनी पार्टी के सभी कार्यकताओं से शांतिपूर्ण धरना देने का आदेश दिया है। महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी की अध्यक्षता में एवं नगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट के संचालन में नगर कमेटी एवं जिम्मेदार नेताओं की बैठक का आयोजन किया गया। अपने मुखिया अखिलेश यादव के हुक्म पर समाजवादी पार्टी आगामी 14 दिसम्बर 2020 को जिलाधिकारी कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन करेगी।

आज महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा के महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने सम्बोधन में कहा कि सड़को पर ठिठुरते किसान आन्दोलनकारियो की जायज मांगो को लेकर भाजपा सरकार हृदयहीन रवैया अपनायें हुए है। किसानों की घोर अपेक्षा की जा रही है। भाजपा सरकार के कुशासन व किसान विरोधी नीतियो से प्रदेश का किसान बेहाल और परेशान है। समाजवादी पार्टी किसानों के इस आन्दोलन मे शत् प्रतिशत उनके साथ खड़ी हुई है। समाजवादी पार्टी किसानों के साथ है और उनके समर्थन में बीती दिनांक 7 दिसम्बर से लगातार पूरे प्रदेश में किसान यात्राएं चल रही हैं। आगामी 14 दिसम्बर 2020 को जिलाधिकारी कार्यालय मुजफ्फरनगर पर विशाल धरना प्रदर्शन जिला एवं नगर समाजवादी पार्टी के द्वारा किया जायेगा।


नगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट एवं शौकत अन्सारी ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार को किसानों की बात माननी चाहिये। उनकी अशांकाओ का निराकरण करने की जरूरत है। किसानों के आन्दोलन के आगे कोई नही टिक पायेगा। बीती दिनांक 8 दिसम्बर 2020 के भारत बन्द के बाद आगामी 14 दिसम्बर 2020 को समाजवादी पार्टी सभी जिला मुख्यालयों पर अहिंसात्मक किसाना धरना कार्यक्रम मे भागेदारी निभायेगी।

बैठक में सपा के महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, नगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट, शौकत अन्सारी, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, टिटूपाल रमन, उमर खान, विकल्प जैन, सलीम अन्सारी, आशु गुप्ता, विजय बाटा, जनार्धन विश्वकर्मा, सुजात राणा, फराज अन्सारी, काजी सरफराज, सलीम कुरैशी, सलमान त्यागी, चाँद खान, अनिरूद्ध बालियान, धीरज शर्मा, हाजी शफीक थानवी, महक सिंह, मुकेश शर्मा फौजी, महेश मित्तल एडवोकेट, रचित गोयल, रवित कश्यप, नदीम राणा आदि मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top