रालोद के कुनबे में हुई बढोत्तरी, भाजपाई हुए रालोदिये

रालोद के कुनबे में हुई बढोत्तरी, भाजपाई हुए रालोदिये

मुजफ्फरनगर। लगभग दो माह से अधिक का समय होने के बाद भी किसान आंदोलन का समाधान ना निकलने से आहत हुए भाजपा किसान मोर्चा के सदस्य ने पार्टी को अलविदा कहते हुए साथियों समेत रालोद का दामन थाम लिया। जिलाध्यक्ष ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

राजधानी दिल्ली में कृषि कानूनों को वापिस लिये जाने की मांग को लेकर चल रहेे किसान आंदोलन का दो माह से भी अधिक का समय हो जाने के बावजूद अभी तक कोई समाधान ना निकलने से आहत हुए भाजपा किसान मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गांव चांदपुर निवासी रजत कुमार वर्मा बुधवार को अपने साथियों समेत भाजपा छोडकर रालोद में शामिल हो गये। बुधवार को रालोद के सरकुलर रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित किये गये कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजीत राठी, सुधीर भारतीय, हर्ष राठी व विदित मलिक आदि नेताओ ने पार्टी में शामिल हुए रजत कुमार वर्मा और उनके साथियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा किसान मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रजत कुमार वर्मा और सरवट बूथ अध्यक्ष चेतन विश्वकर्मा व उनके साथियों ने किसान आंदोलन में भाजपा की किसान विरोधी मानसिकता को देखते हुए रालोद मुखिया अजित सिंह व जयंत चैधरी में आस्था जताते हुए राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर रजत कुमार वर्मा ने किसान हितों के लिए रालोद पार्टी के लिए काम करते हुए चै. साहब के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया और बूथ स्तर तक किसान हितों की नीतियों के प्रचार प्रसार का वादा किया।




epmty
epmty
Top