युवाओं का सम्मान सपा में ही सुरक्षित-प्रमोद

युवाओं का सम्मान सपा में ही सुरक्षित-प्रमोद

मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि युवाओं का हित समाजवादी पार्टी में पूरी तरह से सुरक्षित है। सपा युवाओं को पूरा सम्मान दे रही है।

समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के सक्रिय युवा नेता पवन पाल को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी द्वारा महानगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। सोमवार को सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने समाजवादी युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जैन, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेश बंसल, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ इसरार अल्वी की मौजूदगी में युवा सपा नेता पवन पाल को महानगर अध्यक्ष युवजन सभा का मनोनयन पत्र सौंपते हुए उन्हें सशक्त कार्यकारिणी बनाने का निर्देश दिया।

जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि युवाओं का सबसे बड़ा सम्मान सिर्फ समाजवादी पार्टी में है। पवन पाल ने अपने मनोनयन पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा अरविंद गिरी व जनपद के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि वह अपने ऊपर जताये विश्वास को सर्व समाज के युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए कोई कसर नही छोडेगें। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष असद पाशा, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा, मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा, पूर्व युवजन सभा जिलाध्यक्ष शमशेर मलिक,,युवा सपा नेता सन्दीप धनगर,नवेद रंगरेज, दिलनवाज सलमानी, फरमान मोनू आदि मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top