किसान महापंचायत-भा गया प्रियंका का शुद्ध देसी लिबास और अभिवादन

किसान महापंचायत-भा गया प्रियंका का शुद्ध देसी लिबास और अभिवादन

मुजफ्फरनगर। नए कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस द्वारा गांव बघरा में आयोजित की जा रही किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए पीले रंग का सूट और सलवार पहनकर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का विशुद्ध देसी लिबास लोगों को पूरी तरह से भा गया। पार्टी के तिरंगे झंडे व बैनर से सजे मंच से प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा हाथ हिलाकर गर्मजोशी के साथ किया गया अभिवादन लोगों को भीतर तक झकझोर गया। लोगों ने भी प्रियंका गांधी का अभिवादन का हाथ हिलाकर उन्ही की तरह गर्मजोशी के साथ जवाब दिया। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मंच पर पहुंचते ही लोगों में भारी गहमागहमी मच गयी।

प्रियंका गांधी वाड्रा के सभास्थल पर पहुंचते ही जो लोग बाहर इधर-उधर घूम रहे थे वह कांग्रेस नेता को देखने व सुनने के लिए सभास्थल की तरफ सरपट तेजी के साथ भाग लिये। महिलाओं के भीतर प्रियंका गांधी के प्रति दीवानगी सी रही। महिलाओं को प्रियंका गांधी के भीतर स्व. इंदिरा गांधी का अश्क नजर आया। महिलाओं ने हाथ हिलाकर प्रियंका गांधी का अभिवादन किया। पाट्री द्वारा आयोजित किसान महापंचायत में शामिल होने पहुंचते प्रियंका गांधी के होठों पर सभास्थल पर भारी भीड की मौजूदगी से हर समय भीनी-भीनी मुस्कान दौडती रही। उनकी इस मुस्कान ने भी सभा में शामिल होने के लिए आये लोगांे को अपना मुरीद बनाया।

epmty
epmty
Top