शिक्षा-राजनीति में भागीदारी बढ़ाये प्रजापति समाजः बजरंगी

शिक्षा-राजनीति में भागीदारी बढ़ाये प्रजापति समाजः बजरंगी

मुजफ्फरनगर। भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री इन्द्रपाल सिंह बजरंगी ने संत राम प्रजापति की जयंती पर समाज के लोगों से आग्रह किया कि वे शिक्षा और राजनीति में अपनी भागीदारी बढ़ाएं।


प्रजापति समाज के गौरव संत राम प्रजापति की जयंती पर शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल सिंह बजरंगी ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिकरत की। उन्होंने तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में आगे आएं। उन्होंने कहा कि समाज के गौरव संतराम प्रजापति की आज जयंती है। इस महान अवसर पर मैं समाज के लोगों से आह्वान करता हूं कि राजनीति में जहां समाज के लोग आगे आएं, वहीं अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त करें। दोनों ही क्षेत्रों में समाज के लोगों को अपनी भागीदारी बढ़ानी है। उन्होंने कहा कि अगर समाज की राजनीतिक भागीदारी नहीं होगी, तो हम अपने आप को सक्षम नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले, यही मेरा आग्रह है।

epmty
epmty
Top