मजबूत वफादार सपा कार्यकर्ताओ को ही लड़ाएंगे पंचायत चुनाव- प्रमोद त्यागी

मजबूत वफादार सपा कार्यकर्ताओ को ही लड़ाएंगे पंचायत चुनाव- प्रमोद त्यागी

मुजफ्फरनगर। सपा जिलध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि सपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य सीटों पर प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतकर जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर काबिज होगी। इसके लिए पूरे जिले में मजबूत व क्षेत्र में सक्रिय सपा कार्यकर्ताओं से आवेदन 14 मार्च तक लिए जाएंगे।

शनिवार को सपा के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता और महासचिव जिया चौधरी के संचालन में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक का प्रमुख मुद्दा जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव रहा। बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि सपा हाईकमान के निर्देशानुसार केवल मजबूत वफादार व क्षेत्र में सक्रिय सपा कार्यकर्ताओं को ही जिला पंचायत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ाने को प्राथमिकता दी जाएगी।


प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सपा जिला पंचायत सदस्य पद की सीटों पर प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतकर जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर काबिज होगी। इसके लिए पूरे जिले में मजबूत व क्षेत्र में सक्रिय सपा कार्यकर्ताओं से आवेदन 14 मार्च तक लिए जाएंगे। पूर्व मंत्री उमा किरण व पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी जातियों से समावेश बनाकर उनको सम्मान देकर मजबूती से चुनाव लड़ाया जाएगा।

पूर्व सपा प्रत्याशी हाजी लियाकत अली व पूर्व सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी ने सपा में मौजूद सक्रिय संघर्षकारी कार्यकर्ताओं को जिला पंचायत चुनाव में प्राथमिकता से चुनाव लड़ाने का सुझाव दिया।

सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व पूर्व विधायक अनिल कुमार ने सभी क्षेत्रों से सपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं व प्रत्याशियों के चयन में सुझव लेने की बात पर जोर देते हुए अन्य पार्टियो से सपा में आये लोगों को भी सम्मान देने पर जोर दिया।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा व सपा नेता साजिद हसन ने अपने सम्बोधन में पूर्व चुनाव में जीतकर पार्टी निर्देशों के विरुद्ध अध्यक्ष के चुनाव में भूमिका निभाने वाले लोगों से इस बार पार्टी को सचेत रहने के लिए सुझाव दिया।


सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुकेश चौधरी व पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती एवम जिला महासचिव जिया चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस बार भाजपा सरकार की निरंकुशता, सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई से जनता में भाजपा के प्रति आक्रोश की स्थिति है। इसका लाभ जिला पंचायत चुनाव में सपा प्रत्यशियों को मिलने जा रहा है। बैठक को पूर्व मंत्री महेश बंसल, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग सदस्य मुफ्ती जुल्फकार, सपा के जिला उपाध्यक्ष विनय पाल प्रमुख,,राजीव बालियांन, मा. कुशल पाल त्यागी, अजित सिंह बबलू प्रमुख,ओमपाल सैनी,.सपा यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष शौकत अंसारी, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा, पूर्व सपा एमएलसी प्रत्यशी गौरव जैन, असद पाशा, कारी अब्दुल गफ्फार, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मा हरीश कुमार, महिला सभा जिलाध्यक्ष शाहीन बेगम, असलम त्यागी, युवा सपा नेता हारून अली, नगर अध्यक्ष खतौली इरशाद जाट, मीरापुर नगर अध्यक्ष ऐश मौहम्मद मेवाती, हाजी गुफरान तेवड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा अल्पसंख्यक सभा डा. इसरार अल्वी, अरशद मलिक, आशीष त्यागी, शमशाद अहमद, साबिर हसन प्रधान, अमरनाथ पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा शमशेर मलिक आदि ने सम्बोधित किया।

बैठक में मुख्य रूप से शमीम फात्मा बेबी, बबली मेंनवाल, जिला पंचायत सदस्य दीप्ती पाल, शहजाद मेंबर, इरशाद चौहान, विकिल गोल्डी अहलावत, तन्नू कुरैशी, दीपक बाॅबी त्यागी, अर्जुन पहलवान, शफीक थानवी, हसीब राणा,, उमर खान, सरताज मलिक, लियाकत अंसारी, जगपाल सिंह गुर्जर, फैजान पहलवान, राव मेराजुद्दीन एडवोकेट, शादाब राणा, इकराम प्रधान, राशिद मलिक, मुस्तकीम प्रधान, दर्शन सिंह धनगर, परवेज त्यागी, काजी फराज, सुप्रिया पाल, मा. सतबीर त्यागी, सुमित पंवार बारी, नवेद रँगरेज, सलमान त्यागी, दिलशाद भूरा प्रधान, सावन कुमार एडवोकेट, वसीम राणा, हाजी इकबाल, काजी सरफराज आदि मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top