जयंती पर सपाइयों ने अहिल्याबाई होल्कर को किया नमन

जयंती पर सपाइयों ने अहिल्याबाई होल्कर को किया नमन

मुजफ्फरनगर। देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर सपाइयों ने उन्हें याद करते हुए नमन कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि विकास, न्याय, कुशल शासन नेतृत्व और समाज सुधार के कार्यों के चलते ही अहिल्याबाई होल्कर को जीवित रहते ही देवी कहा गया है।

सोमवार को समाजवादी पार्टी के महावीर चैक स्थित कार्यालय पर देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती आदर और सद्भाव के बीच उत्साह पूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस मौके पर सपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए अपने भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं के बीच अपने विचार साझा करते हुए कहा कि मराठा साम्राज्य की लोकप्रिय महारानी राजमाता अहिल्या बाई होल्कर ने उस वक्त शासन की कमान संभाली। जब शासन व्यवस्था के नाम पर घोर अत्याचार, अंधविश्वास, न्याय में शक्ति, विश्वास खत्म हो रहा था। उस वक्त शासन की कमान सम्भालकर अहिल्या बाई होल्कर ने अपने शासन राज्य की सीमाओं से बाहर जाकर भी समाज सुधार की ऐतिहासिक गाथा लिखी।

वरिष्ठ नेता प्रमोद त्यागी ने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर ने सड़कांे के निर्माण, प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों पर मन्दिरों के निर्माण, घाट व कुओं के निर्माण के साथ पानी के लिए प्याऊ, भूखों के लिए खाने के केंद्र बनाकर अपने कुशल शासन की छाप छोड़ी। इसी के चलते उनको जीवित रहते ही देवी कहकर पुकारा जाने लगा था।

पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, जिला महासचिव जिया चैधरी, सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने विचार प्रकट करते हुए कहा कि देवी अहिल्या बाई होल्कर के कुशल शासन, नेतृत्व व समाज सुधार नीतिओं की आज भी देश को जरूरत है।

सपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व प्रमुख विनय पाल, सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सपा नेता सत्यवीर प्रजापति, एडवोकेट ने कहा कि देवी अहिल्या बाई होल्कर के मानवता हित के ऐतिहासिक कार्यो को कभी भुलाया नही जा सकता है। समाजवादी पार्टी उनके पदचिन्हों का अनुसरण करती रहेगी।

सपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय पर प्रोग्राम पश्चात नगर के अहिल्या बाई चैक पर पहुंचकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए मार्ग व विचारों को जीवन मे अपनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान मुख्य रूप से सपा नेता डॉ नरेश विश्वकर्मा, अमरनाथ पाल, सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, पूर्व महानगर अध्यक्ष वसी अंसारी एडवोकेट, नासिर राणा जिलाध्यक्ष मजदूर सभा, शमशाद अहमद, संदीप धनगर, दर्शन पाल, सुमित पंवार बारी, दीप्ति पाल, डॉ इसरार अल्वी, लियाकत अंसारी, नईम अंसारी, नदीम राणा आदि मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top