एस.डी.कॉलेज ऑफ कॉमर्स में हुई एन.सी.सी. की भर्ती

एस.डी.कॉलेज ऑफ कॉमर्स में हुई एन.सी.सी. की भर्ती

मुजफ्फरनगर। एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स में हुई एन.सी.सी.की भर्ती में उत्साह के साथ शामिल हुए छात्र-छात्राओं की शारिरिक नापतौल के साथ लिखित परीक्षा ली गई।

एन.सी.सी. कैडेट की भर्ती की प्रक्रिया 82 यू.पी. बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल बकुल गोसाई के नेतृत्व में पूरी हुई। महाविद्यालय के बी.कॉम, बी.एस.सी.(विज्ञान), बी.ए, व बी.एस.सी.(गृहविज्ञान) के 60 छात्र-छात्राओं ने इस भर्ती में प्रतिभाग किया।

एन.सी.सी.भर्ती के लिए सबसे पहले छात्र-छात्राओं की शारीरिक परीक्षा हुई, जिसमें दौड के साथ-साथ शारीरिक दक्षता की परीक्षा ली गई। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सचिन गोयल, एन.सी.सी. अधिकारी अंकित धामा ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। बटालियन की टीम में नायक सूबेदार अजमेर सिंह, हवलदार सुरेश कुमार, अजय कुमार, हरबंस सिंह शामिल रहे।

एन.सी.सी. भर्ती को सफल रूप से आयोजित करने में कमर रजा, कृष्ण कुमार, सोनम, आशीष पाल, कुशलवीर सिंह, संकेत जैन, आदि का सहयोग रहा।

epmty
epmty
Top