सदस्या राखी ने किया निरीक्षण- वन स्टाॅप सेन्टर की कार्यप्रणाली से हुई संतुष्ट

सदस्या राखी ने किया निरीक्षण- वन स्टाॅप सेन्टर की कार्यप्रणाली से हुई संतुष्ट

मुजफ्फरनगर। जनपद में महिलाओं को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन एवं कोविड काल में गर्भवती महिलाओं तथा अन्य गम्भीर से पीडित महिलाओं को उपलब्ध कराये जा रहे उपचार व्यवस्था का अनुश्रवण करने तथा कोविड-19 से बचाव हेतु टीकाकरण की वस्तुस्थिति की जानकारी हेतु जिला चिकित्सालय एवं जनपद में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण/भ्रमण किये जाने हेतु उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या राखी त्यागी का आज जनपद आगमन हुआ। सर्वप्रथम सदस्या द्वारा बेगरापुर मैडिकल काॅलेज का निरीक्षण किया गया। मैडिकल काॅलेज में महिलाओ को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं एवं कोविड-19 से बचाव हेतु टीकाकरण की स्थिति के संबंध में मैडिकल काॅलेज के प्रिंसीपल से जानकारी प्राप्त की गयी, सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत सदस्या द्वारा कोविड-19 के बचाव हेतु उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया गया है तथा सदस्या राखी त्यागी द्वारा मैडिकल काॅलेज के चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है कि महिलाओं व अन्य जनमानस को सरकार की योजनाओं/सुविधाओं को तत्काल उपलब्ध कराया जाये तथा उपचार में किसी प्रकार की कोई उदासीनता न अपनायी जाये।

सदस्या राखी त्यागी द्वारा इसके उपरांत महिला थाना, मुजफ्फरनगर का निरीक्षण किया गया है। उनके द्वारा महिला थाने में यौन उत्पीडन, घरेलू हिंसा इत्यादि दस्तावेजों का गहनता से अवलोकन किया गया है तथा यौन उत्पीडन, घरेलू हिंसा इत्यादि के प्रकरणों को नियमानुसार तत्काल पारदर्शिता के साथ निस्तारित करने हेतु निर्देशित दिये गये। महिला थाने में बनी महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण भी सदस्या राखी त्यागी द्वारा किया गया।

सदस्या राखी त्यागी द्वारा महिला थाने के निरीक्षण के पश्चात जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सक अधीक्षक डा0 आभा आत्रेय एवं डा0 गरिमा से महिलाओं को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की स्थितिएवं कोविड काल में गर्भवती महिलाओं तथा अन्य गम्भीर से पीडित महिलाओं को उपलब्ध कराये जा रहे उपचार व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गयी तथा निर्देशित किया गया कि चिकित्सालय में आने वाली महिलाओं को तत्काल सुविधा प्रदान की जाये। जिला चिकित्यालय में प्रतिदिन आने वाली महिलाओं का रिकोर्ड रखा जाये।

इसके उपरांत सदस्या राखी त्यागी द्वारा वन स्टाॅप सेन्टर का भी निरीक्षण किया गया। वन स्टाॅप सेन्टर में निरीक्षण के समय केन्द्र प्रबंधक नीरू रानी एवं महिला पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेखा उपस्थित रही। निरीक्षण के समय वन स्टाॅप सेन्टर में 02 महिलाऐं आवासित थी। सदस्या राखी त्यागी वन स्टाॅप सेन्टर की कार्यप्रणाली से संतुष्ट हुई। इसके उपरांत इनके द्वारा थाना-कोतवाली, मुजफ्फरनगर एवं थाना मंसूरपुर का भी निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षणोपरांत सदस्या राखी त्यागी ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को महिला संबंधी प्रकरणों में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने तथा कोविड-19 दिशा निर्देशों का पालन करने के निर्देश भी दिये।

इस अवसर पर इन्द्रकांत द्विवेदी उप जिलाधिकारी खतौली, अशोक कुमार उप जिलाधिकारी मुख्यालय, माया राम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मौहम्मद मुशफेकीन जिला प्रोबेशन अधिकारी, सुमन उप निरीक्षक महिला थाना, डा0 गरिमा चिकित्सक एवं बेगरापुर मैडिकल काॅलेज के प्रिंसीपल सचिन कुमार आंकडा विश्लेषक जिला प्रोबेशन कार्यालय इत्यादि उपस्थित रहे।

epmty
epmty
Top