एसडी मैनेजमेंट में बालिकाओं को पढ़ाया गया कानून का पाठ

एसडी मैनेजमेंट में बालिकाओं को पढ़ाया गया कानून का पाठ

मुजफ्फरनगर। महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिये मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत एस.डी काॅलज ऑफ काॅमर्स में मिशन शक्ति अभियान से जुडे एक वेबिनार का आयोजन किया गया। एकता मित्तल एवं संकेत जैन ने इस कार्यक्रम का संचालन करने के पश्चात बालिकाओं को काूननों व उनके अधिकारों की जानकरी देकर जागरूक किया।

एकता मित्तल विभागध्यक्ष मानवीकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग, संकेत जैन ने डा0 सचिन गोयल प्राचार्य एस0डी0 कॉलेज ऑफ कामर्स, मुजफ्फरनगर तथा वक्ता सोनम चैहान की अध्यक्षता में इस वेबीनार का संचालन किया। इस वेबीनार में महाविद्यालय के एम.कॉम, बी.ए, बी.कॉम, बी.एससी के छात्राओं ने भाग लिया।

वेबीनार के मुख्य वक्ता सोनम चौहान ने भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे में बताते हुए कहा कि बालिकाओं को जागरूक करने के लिए 1090 महिला हेल्प लाईन नम्बर, विभिन्न क्षेत्रों में उनके लिए सरकार द्वारा निर्देशित किये गये कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इसके अलवा उन्होंने बालिकाओं को महिलाओ के प्रति अनेक कुरूतियां जैसे दहेज प्रथा, घेरलू हिंसा से सम्बन्धित धारा 498ए के बारे में जानकारी दी व महिलाओं के अधिकार जैसे पिता की सम्पत्ति में अधिकार, पति की सम्पत्ति अधिकार समबन्धी कानूनों के बारे में जानकारी देकर उनको जागरूक करने का काम किया है।

वेबीनार अध्यक्ष डा0 सचिन गोयल ने महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे कहा कि हमारे समाज में महिलाओं को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है वे अपने अधिकारों से अवगत नही है इसलिए हर क्षेत्र में उनके अधिकारों का हनन होता रहता है। अतः आवश्यक है कि वे जागरूक हो और अपने अधिकारों की रक्षा करें।

इस कार्यक्रम में वेबीनार को सफल बनाने में डाॅ0 दीपक मलिक, डाॅ0 रवि अग्रवाल, डाॅ0 अमित कुमार, सपना, गरिमा, नीतु गुप्ता, नुपुर, आकांक्षा, स्वाति, पिंकी, विंशु मित्तल, विपाशा, गुंजन, प्रियंका, ज्योति, संकेत जैन, कमर रजा, कृष्ण कुमार, कुशलवीर, आशीष पाल, दीपक गुप्ता आदि शामिल रहे।

epmty
epmty
Top