कैम्प लगाकर महिलाओं को पढ़ाया श्रम कानून का पाठ- उत्थान हेतु किया प्रेरित

कैम्प लगाकर महिलाओं को पढ़ाया श्रम कानून का पाठ- उत्थान हेतु किया प्रेरित

मुजफ्फरनगर। अपर मुख्य सचिव शासन लखनऊ के पत्र संख्या 1031 दिनांक 02.11.2020 के अनुपालन में दिनांक 01.11.2020 से दिनांक 15.11.2020 तक मिशन शक्ति के रूप में मनाये जाने के निर्देश दिये गये है।

तत्क्रम में मिशन शक्ति अवधि की आज ग्राम शकरपुर ब्लाक पुरकाजी मे विप्लव दीक्षित श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा मिशन शक्ति के अन्र्तगत कैम्प लगाकर महिला श्रमिकों को श्रम कानूनों की जानकारी दी गई तथा विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए 43 पंजीयन कराये गये। श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा बताया गया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा अनेको कानून बनाये गये है, जिसका लाभ समय-समय पर महिलाएॅ ले सकती है तथा किसी भी तरह की कठिनाई होने पर कार्यालय से सम्पर्क कर सकती है। महिलाओं के उत्थान के लिए प्रेरित किया गया।

epmty
epmty
Top