संयुक्त निदेशक ने किया गन्ना-चने की सह फसल का निरीक्षण

संयुक्त निदेशक ने किया गन्ना-चने की सह फसल का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के संयुक्त निदेशक ने गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ गांव खांजापुर में प्रगतिशील किसान द्वारा खेत में लगाई गन्ना-चने की सह फसल का निरीक्षण किया।


जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के संयुक्त निदेशक आज डाॅ. महेश कुमार मुजफ्फरनगर पहुंचे। जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों के साथ वे खतौली के गांव खांजापुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रगतिशील किसान मौहम्मद फसी के खेत में लगाई गई गन्ना-चने की सहफसल का निरीक्षण किया। उन्होंने इस संबंध में कृषक से जानकारी ली और किसानों को जरूरी टिप्स भी दिये। इस दौरान गन्ना विभाग के अधिकारी व किसान मौजूद रहे।

रिपोर्टः प्रवीण गर्ग




epmty
epmty
Top