सपा मजदूर सभा के पदाधिकारियों में बढ़ोतरी

सपा मजदूर सभा के पदाधिकारियों में बढ़ोतरी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की मजदूर सभा में पदाधिकारियों की बढ़ोतरी करते हुए दो और कार्यकर्ताओं को संगठन में जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देते समय उनसे उम्मीद जताई गई है कि वह अपनी सक्रियता से पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को मजदूरों के साथ-साथ समाज के अन्य वर्गों के बीच में पहुंचाएंगे।

बुधवार को समाजवादी पार्टी के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर विधानसभा चुनाव तैयारी अभियान के तहत सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष नासिर राणा ने अपनी कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की संख्या में बढ़ोतरी करते हुए दो सपा कार्यकर्ताओं को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने दीपक बजाज व दिव्यम सिंह को सपा मजदूर सभा का जिला सचिव बनाने की घोषणा की और उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। इस दौरान सपा नेता अंसार आढ़ती ने कहा कि समाजवादी मजदूर सभा के जरिये मजदूर हितों के साथ साथ उनके व परिवारजनों के कल्याण की आवाज़ हमेशा मजबूती से उठायी जाएगी। भाजपा की मजदूर विरोधी नीतियों से मजदूर वर्ग को सचेत कर 2022 में सपा सरकार बनवाने के लिए आह्वान किया जाएगा।

समाजवादी मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा ने कहा कि भाजपा सरकार की असफलता व संवेदनहीनता से मजदूर वर्ग दयनीय स्थिति में है। इस स्थिति पर सपा ख़ामोश नही रहेगी और जल्द ही मजदूर मुद्दों पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।

प्रोग्राम में मुख्यरूप से सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सन्दीप धनगर, सपा जिला सचिव डॉ इसरार अल्वी, अहसान अंसारी, अनुज प्रजापति, सुहेब अंसारी, अरबाज अंसारी सहित अनेक कार्यकर्ता मोजूद रहे।

epmty
epmty
Top