लोकतंत्र का होगा अपमान तो सपा जरूर बोलेगी हल्ला-प्रमोद

लोकतंत्र का होगा अपमान तो सपा जरूर बोलेगी हल्ला-प्रमोद

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा है कि लोकतंत्र की रक्षा को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह से सजग है। जिसके चलते पंचायत चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा पुलिस और प्रशासन की मदद से किए गए लोकतंत्र के चीर हरण के खिलाफ समाजवादी पार्टी आगामी 15 जुलाई को सभी तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रदेश की योगी सरकार ने गुंडागर्दी की तमाम हदें पार करते हुए जिला पंचायत व बीडीसी सदस्यों के अपहरण किये और उन्हें धमकियां दी।

रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा चुनाव धांधली व लोकतन्त्र की हत्या करने के विरुद्ध व अन्य मुद्दों पर सपा के 15 जौलाई के सभी तहसीलों पर प्रदर्शन की तैयारी के लिए सपा कार्यालय पर आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व संचालन सपा जिला महासचिव जिया चौधरी ने किया।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा की योगी सरकार ने गुंडागर्दी की तमाम हदे पार करके जिला पंचायत सदस्यों व बीडीसी के अपहरण किये और धमकियां दी। पुलिस के माध्यम से फर्जी मुकदमो के बल पर आतंक फैलाने का कृत्य करके विपक्षी प्रत्याशियों को नामंकन से गुण्डागर्दी के बल पर रोकने, नामांकन निरस्त कराने व महिला प्रत्याशियों तक का चीरहरण करने, मतगणना में धांधली जैसे कृत्य करते हुए लोकतंत्र व चुनावी प्रक्रिया को बंधक बनाकर मुख्यमंत्री योगी ने फर्जी जीत का ढिंढोरा पीटा है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार के इन कृत्यों पर सपा खामोश नही रहेगी तथा जनपद की सभी तहसीलों पर जोरदार प्रदर्शन कर भाजपा सरकार की लोकतन्त्र विरोधी साजिश को उजागर करेगी।

पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी व पूर्व विधायक अनिल कुमार ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से लोगो की मौत, रुके हुए विकास से प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश को चुनावी धांधली व अराजकता से दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

पूर्व सपा प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत अली व पूर्व प्रत्याशी खतौली श्यामलाल बच्ची सैनी ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब योगी सरकार की असवैंधानिक कार्यशैली को बर्दाश्त न कर कड़ा विरोध करेगी।

सपा के पूर्व प्रत्याशी मेराज तेवड़ा व पूर्व प्रत्याशी चंदन चौहान ने कहा कि भाजपा की निरंकुश सरकार विपक्षी महिला प्रत्याशियो को भी नही बख्शकर उनके चीरहरण पर उतरकर महिलाओं का अपमान करने में आगे है। इस अपमान का जवाब 15 जौलाई के प्रदर्शन से दिया जाएगा।

सपा के महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व पूर्व जिला महासचिव अब्दुल्ला राणा ने कहा कि भाजपा सरकार की निरंकुशता के खिलाफ सदर तहसील पर सपा का हल्ला बोल प्रदर्शन 15 जौलाई को जोरदार तरीके से किया जाएगा।

मीटिंग में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख पुत्र विनोद मलिक बुढाना का स्वागत किया गया।

सपा नेता राकेश शर्मा के दो सगे सालों की ऋषिकेश में डूबने से हुई मौत पर दुख जताते हुए मीटिंग में उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

मीटिंग को पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल भाटी, सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, पूर्व मंत्री महेश बंसल, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार एडवोकेट, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उमेश त्यागी, जिला उपाध्यक्ष राजीव बालियान, मास्टर खुर्शीद, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा, जिलाध्यक्ष युवजन सभा फिरोज अंसारी, ब्रज राज सैनी, शमशेर मलिक, विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा, सतबीर त्यागी, अकरम खान, नोशाद अली, इरशाद जाट, इकराम कस्सर, प्रधान शाह रजा नकवी, सुखपाल सिंह आदि ने किया।

मीटिंग में मुख्य रूप से गोल्डी अहलावत संदीप डबास, शिवम त्यागी एडवोकेट, सूर्यप्रताप राणा, सावन कुमार एडवोकेट,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी, पंकज सैनी, रोहन त्यागी, कृष्ण पाल, डॉ नरेश विश्वकर्मा, बृजेश कुमार,ऐश मौहम्मद मेवाती, नवेद रंगरेज, सादिक चौहान, जोनी आर्य, संजीव शास्त्री, वसीम राणा, उमर खान आदि मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top