हिंदू जागरण मंच ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर किया माल्यार्पण

हिंदू जागरण मंच ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर किया माल्यार्पण

मुजफ्फरनगर। हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर हिन्दू साम्राज्य दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक के आवास पर छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर बड़ी धूमधाम से मनाया है।


हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक नरेन्द्र सिंह पंवार ने हिन्दू वीरों से आह्वान करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था हिन्दू विरोधी मुगलिया आतंकवाद अपनी चरम सीमा पर था। मंदिर तोड़े जा रहे थे। विद्या के केन्द्र जलाये जा रहे थे। तलवारों के जोर पर धर्मांतरण किये जा रहे थे। तब शिवाजी महाराज ने हिन्दूओं को बचाने के लिये प्रण किया और भारत को बचाने और मुगलिया आंतकवाद को समाप्त करने का प्रण करते हुए उसका खात्मा किया। उन्होंने कहा कि जो सपना छत्रपति महाराज शिवाजी ने हिन्दू राष्ट्र को देखा था उसको साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का सभी कार्य करें। इस दौरान हिन्दू जागरण मंच से प्रभावित होकर शंशाक सैनी, रणजीत शर्मा, हरेन्द्र शर्मा, ने हिन्दू जागरण मंच की सदस्यता ग्रहण की। जिला संयोजक नरेन्द्र पंवार उन्हें भगवा पटका पहनाकर उनके संगठन में वेलकम किया है।

इस अवसर पर कमलदीप, अंजेश गुर्जर, एड. वैभव यादव, राजेश शर्मा, राजकुमार सुजडू, वीरेन्द्र त्यागी, मुन्नालाल शर्मा, सुशील, रवि वर्मा, मोंटी और सागर वर्मा मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top