बजट में रखा गया है किसानों-नौजवानों का पूरा ख्यालः राठौर

बजट में रखा गया है किसानों-नौजवानों का पूरा ख्यालः राठौर

मुजफ्फरनगर। भाजपा के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि 1 फरवरी को जो बजट पेश किया गया है, उसमें किसानों-नौजवानों का पूर्ण ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि बजट देश को आत्मनिर्भर बनाते हुए विकसित राष्ट्र की श्रेणी में रखने वाला है। उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों, नौजवानों सभी का बजट में पूरा ध्यान रखा गया है।

भाजपा के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि 1 फरवरी को जो बजट पेश किया गया है, उसमें किसानों-नौजवानों का पूरा ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से लाया गया है। यह बजट देश के 130 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं को पूर्ण करने वाला है। इससे देश में खुशहाली आयेगी। उन्होंने कहा कि बजट भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा करने वाला हैं उन्होंने बताया कि पहले स्वास्थ्य सेवाओं पर 94 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, लेकिन अब इसे 137 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। रेलवे, सड़क, बंदरगाह सब पर फोकस किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्षा बजट में 19 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। किसानों को ऋण देने की सुविधा दी गई है। उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवारों को आठ करोड़ गैस कनैक्शन दिये जा चुके हैं। अब एक करोड़ और लोगों को गैस कनैक्शन इसी योजना के तहत दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि यह किसानों, नौजवानों का बजट है। किसानों के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई भी किसान नाराज नहीं है। सभी किसान भाजपा के साथ हैं। अगर कुछ किसान नाराज भी होंगे, तो बातचीत के जरिये उन्हें समझाया जायेगा। सरकार द्वारा किसानों के हितार्थ अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष जे पी एस राठौर ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक 1 फरवरी को बजट प्रस्तुत किया यह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बजट है भारत के 130 करोड लोगों के भारत में किसानों के लिए समृद्धि लाने वाला बजट है भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने वाला बजट है। बजट पेश होने के बाद से ही विपक्ष ने भी बजट की विभिन्न कमियां गिनाई थी और सरकार पर बजट को लेकर सरकार पर सवाल उठाये थे। बजट को लेकर आज भाजपा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया और बताया कि किस तरह से बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

प्रेस वार्ता में केन्द्रीय राज्य मंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने कहा कि सरकार ने एमएसपी को मना नहीं किया है। एमएसपी को वैधानिक दर्जा देने में क्या अड़चन आ रही है, इस पर उन्होंने कहा कि इस मामले में भी जल्द से जल्द कोई न कोई रास्ता निकल ही जायेगा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, खतौली विधायक विक्रम सैनी आदि भाजपा नेताओं ने लोक कल्याणकारी ऐतिहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।

epmty
epmty
Top