दूध न देने वाली गाय माता की सेवा कर कमाया पुण्य

दूध न देने वाली गाय माता की सेवा कर कमाया पुण्य

मुज़फ्फरनगर। गौ सेवा परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा आज गौ माता की सेवा का पुनीत कार्य किया गया। गौ सेवा परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा लगातार गौ माता की सेवा का कार्य किया जा रहा है। गऊ माता की सेवा करना बहुत ही पुण्य कार्य है। गऊ सेवा परिवार में बहुत से सदस्य जुड़े हुए हैं।


बुधवार को गौ सेवा परिवार के सहयोग से संयुक्त रूप से पचेंडा रोड स्थित गौशाला में गौ माता की सेवा की गई। उनके लिए हरे चारे का प्रबंध किया गया। गौ सेवा परिवार के सभी सदस्यों ने गौ माता की सेवा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। हमारे धर्म ग्रंथों में भी इस बात का उल्लेख है कि गौ माता की सेवा करने से सभी ग्रहों की शांति होती है और उनका आशीर्वाद मिलता है। श्रीकृष्ण भगवान खुद गौ माता की सेवा करते थे। इसका अर्थ यह है कि जब भगवान खुद ही गौ माता की सेवा का मौका नहीं छोड़ते, तो फिर मानव जो कि ईश्वर की बनाई सर्वश्रेष्ठ कृति है, इस कार्य से कैसे अलग हो सकते हैं। इसीलिए सभी श्रद्धालुओं से गौ सेवा परिवार की अपील है कि इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करें। गौमाता में 36 कोटि देवी-देवताओं का निवास बताया गया है।हिंदू धर्म में गौ माता को मां का दर्जा दिया गया है। गौ माता की शक्ति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गोमूत्र के सेवन से कैंसर जैसे भयानक रोग को भी समाप्त किया जा सकता है। गौमाता का दूध, दही, मट्ठा और यहां तक कि गोबर सभी बहुत ही ज्यादा शुद्ध होते हैं और इनका प्रयोग आम जनमानस द्वारा किया जाता है। गऊ सेवा परिवार द्वारा आज विशेष रूप से उन गाय माता की सेवा की गई जो दूध नहीं दे पाती है। गौ सेवा परिवार की ओर से आम जनमानस का आह्वान किया गया है कि इस पुनीत कार्य में जुड़े और गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस पुनीत सेवा कार्य में विकास गोयल, शिवम, नवनीत भारद्वाज, प्रवीण गर्ग, अंकित, गौरव, मोहित, रोहन मित्तल आदि सदस्यों का सहयोग रहा।

epmty
epmty
Top