सपनों की उडान- मंहगा स्मार्टफोन ना मिलने पर किशोरों ने छोडा था घर

सपनों की उडान- मंहगा स्मार्टफोन ना मिलने पर किशोरों ने छोडा था घर

मुजफ्फरनगर। हीरो बनने के सपनों के पंखों के साथ ऊंची उड़ान भर रहे किशोर परिवारजनों द्वारा महंगा मोबाइल फोन ना दिलाने पर बिना बताए घर छोडकर चले गए। बुरी तरह से परेशान हुए परिवारजनों की गुहार पर पुलिस ने दोनों किशोरों को राजस्थान से बरामद कर परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया। लापता हुए किशोरों को अपने बीच पाकर परिवार वाले खुशी से फूले नहीं समाए।

दरअसल मौजूदा समय में किशोर ऊंची उड़ान भर रहे हैं। मेहनत और लगन के साथ शिक्षा हासिल कर भविष्य संवारकर बड़ा आदमी बनने की कोशिशों के बजाए शॉर्टकट का रास्ता अपनाते हुए किशोर परिवारजनों के सहारे भविष्य के सपनों को संजो रहे हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना चैकी इलाके के गांव आखलौर निवासी 15 वर्षीय किशोर विशाल पुत्र ईशम सिंह और 14 वर्षीय गगन पुत्र विजयपाल ने हीरो बनने का सपना मन के भीतर पालते हुए ऊंची उड़ान भरनी शुरू कर दी थी। सपनों को पूरा करने के लिए दोनों किशोरों ने अपने परिवारजनों से महंगा स्मार्टफोन दिलाने की डिमांड रखी।

आमदनी के लिहाज से मंहगा स्मार्टफोन दिलाने में असमर्थ परिजन कभी आजकल में दिलाने और कभी डांट-फटकार कर उनकी इच्छा को टालने की कोशिशें कर रहे थे। आशाएं पूरी ना होते देख दोनों किशोर बिना किसी को बताए 2 दिन पूर्व घर से कूच कर गए। शाम तक भी जब दोनों किशोर वापस नहीं लौटे तो बुरी तरह से परेशान हुए परिवारजनों ने दोनों किशोरों की हर संभावित स्थानों पर तलाशी की।

जब कहीं से भी दोनों का पता नहीं चला तो परिवारजनों ने रोहाना चौकी पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए दोनों किशोरों की बरामदगी की गुहार लगाई। चौकी प्रभारी प्रवेश शर्मा ने अपनी ड्यूटी के साथ इंसानियत का परिचय देते हुए तत्परता के साथ दोनों किशोरों की खोजबीन शुरू की। पुलिस द्वारा की गई खोजबीन में पता चला कि घर से लापता हुए दोनों बच्चे राजस्थान के भीलवाड़ा में है। पुलिस ने तुरंत ही राजस्थान के लिए रवानगी भरी और दोनों किशोरों को भीलवाड़ा से बरामद कर लिया। बुधवार को रोहाना चौकी पहुंचे दोनों किशोरों को जब पुलिस द्वारा परिवारजनों के सुपुर्द किया गया तो अपने बच्चों को अपने बीच पाकर उनकी आंखों से खुशी के आंसू डबडबा आए।

इस दौरान दोनों किशोरों ने जब उनसे घर छोड़ने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि दोनों किशोरों के माता-पिता उनके सपनों को पूरा नहीं कर पा रहे थे। परिवारजन उन्हें महंगे मोबाइल फोन नहीं दिला रहे थे। इतना ही नही दोनों किशोरों की हीरो बनने की इच्छा है। जिसके चलते दोनों घर छोड़ कर चले गए।

Next Story
epmty
epmty
Top