विस्तृत हुई बैठक-तमाम वरिष्ठ नेता रहे मौजूद-प्रमोद त्यागी ने दी जिम्मेदारी

विस्तृत हुई बैठक-तमाम वरिष्ठ नेता रहे मौजूद-प्रमोद त्यागी ने दी जिम्मेदारी

मुजगफरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मीटिंग की। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान के अंतर्गत छोटे लोहिया के नाम से जाने जाने वाले पँडित जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने जनपद की तमाम तहसीलों व विधानसभा क्षेत्रों में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से साईकिल यात्रा निकालकर आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाने की अपील की है।

सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा संस्थापक सदस्य व वरिष्ठ सपा नेता स्व पँडित जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सभी तहसील क्षेत्रो में साइकिल यात्रा की तैयारी के लिए सपा कार्यालय पर आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन सपा जिला महासचिव जिया चौधरी ने किया।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि छोटे लोहिया के नाम से मशहूर समाजवादी आंदोलन के अग्रणी नेता पँडित जनेश्वर मिश्र के योगदान को नमन करते हुए 5 अगस्त को उनके जन्मदिन पर सपा सरकार के दौरान ऐतिहासिक कार्यांे योजनाओं की जानकारी देने व भाजपा सरकार के दौरान यूपी की बदहाली को लेकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत जनपद की सभी तहसील व विधानसभा क्षेत्रों में सपा कार्यकर्ता साईकिल यात्रा चलाकर सपा सरकार बनाने की अपील करेंगे।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने साईकिल रैली की सफलता के लिए सपा के सभी पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधान सभा प्रत्याशियों एवं सभी विधानसभा अध्यक्ष, चुनाव लड़ने के सभी दावेदार नेताआंे सभी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों में न्याय पंचायत व सेक्टर के रूप में साइकिल यात्रा चलाने के निर्देश दिए।

पूर्व मंत्री उमा किरण, पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, पूर्व विधायक अनिल कुमार, सपा जिला महासचिव जिया चौधरी, सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, पूर्व मंत्री महेश बंसल, सपा नेता राकेश शर्मा, सपा नेता चंदन चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, सैय्यद अली अब्बास काज़मी, सपा नेता गौरव जैन, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, वसी अंसारी एडवोकेट, सपा जिला उपाध्यक्ष असद पाशा, विनय पाल प्रमुख, फ़िरोज अंसारी, सपा महिला सभा महानगर अध्यक्ष अलका शर्मा, शमशेर मलिक, यूसुफ गौर, संदीप धनगर, सपा नेत्री दीप्ति पाल, शलभ गुप्ता, डॉ इसरार अल्वी आदि ने सम्बोधित करते हुए सपा की साईकिल यात्रा को एकजुट होकर दमनकारी भाजपा सरकार को हटाने व आगामी वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाने की अपील की।

epmty
epmty
Top