BJP पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित-मुजफ्फरनगर में इन्हे मिली कमान

मुजफ्फरनगर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष की ओर से मोर्चा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों के जिला अध्यक्ष के नामों का ऐलान कर दिया गया है। जिसमें जनपद मुजफ्फरनगर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कमान पाल समाज के सुंदर पाल के हाथों में सौंपी गई है।
बृहस्पतिवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप की ओर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नामों की घोषणा करते हुए बताया गया है कि रामपुर में चेतन स्वरूप मौर्य भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। जनपद मुरादाबाद में जिला अध्यक्ष की कमान आनंदी प्रजापति को सौंपी गई है। मुरादाबाद महानगर में अनुपेंद्र जाट को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। दिव्य प्रकाश यादव के हाथों में संभल के भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। अमरोहा में हरज्ञान प्रजापति भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। बिजनौर में तिलकराज सैनी को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाया गया है। राकेश सैनी आर्य को जनपद सहारनपुर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। सुनील पंवार गुर्जर को सहारनपुर महानगर का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। मुजफ्फरनगर में पाल समाज के सुंदर पाल भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। शामली में नीरज उपाध्याय जोगी को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाया गया है। मेरठ जनपद में आयुष चपराना गुर्जर को भाजपा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कमान सौंपी गई है। मेरठ महानगर में जोगी समाज के विनोद उपाध्याय को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाया गया है। हापुड़ में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष के रुप में डॉक्टर रिंकू सैनी की तैनाती की गई है। ओम कश्यप बागपत में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। जनपद गाजियाबाद में सत्यपाल सिंह गुर्जर को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाते हुए गाजियाबाद महानगर में मनोज यादव को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। नोएडा महानगर में उमेश पहलवान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। गौतमबुद्ध नगर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष जितेंद्र भाटी को बनाया गया है। किशोर लोदी के हाथों में बुलंदशहर के भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।