औरैया हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का त्वरित एक्शन

औरैया हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का त्वरित एक्शन

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता की देखभाल में दिन रात एक किए हुए हैं। 23 करोड की बड़ी आबादी वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर मुद्दे पर सतर्कता व संवेदनशीलता बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश की जनता के लिए पिता की अंत्येष्टि में भी शामिल नहीं हुए थे उनकी कर्म भावना का अंदाजा उनके इस निर्णय से ही लगाया जा सकता है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोनावायरस के कारण लाॅक डाउन में जिस तरह से हर घटना पर त्वरित एक्शन लिए हैं उससे हर अधिकारी चौकन्ना है कि कहीं किसी चूक पर उसे मुख्यमंत्री द्वारा नाप ना दिया जाए। आज औरैया हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए एसएसपी व एडिशनल एसपी, मथुरा एवं एसएसपी आगरा व एडिशनल एसपी आगरा का भी तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है। साथ-साथ एडीजी व आईजी आगरा का इस मामले में स्पष्टीकरण को कहा है। मुख्यमंत्री ने इस घटना का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए आदेश दिए हैं कि बार्डर के दोनों थानाध्यक्षों को तत्काल निलंबित करने तथा उक्त थाना क्षेत्र के प्रभारी क्षेत्राधिकारियों को कठोर चेतावनी दी है।।


मुख्यमंत्री ने दोनों ट्रक मालिकों पर आई.पी.सी. की सुसंगत धाराओं में अभियोजन दर्ज करने व दोनों ट्रकों को जब्त करने के भी निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने सभी बार्डर क्षेत्रों में इस निर्देश पर पुनः बल दिया है कि ट्रक आदि असुरक्षित साधनों से कोई भी व्यक्ति न चले।

सीएम द्वारा बार्डर क्षेत्र के हर जिले में 200 बस जिलाधिकारी के निवर्तन पर रखने का आदेश पहले ही दिया जा चुका है। साथ ही श्रमिकों को बस से भेजने के लिए धनााशि भी स्वीकृत की है। अतः जिलाधिकारियों को पुनः निर्देश दिया है कि इन आदेशों का शक्ति से पालन किया जाए।

मुख्यमंत्री ने औरैया की घटना की समीक्षा की एवं मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार को ₹02-02 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है एवं गंभीर रूप से घायल लोगों को ₹50,000 की राशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे उत्तर प्रदेश में नियमों का सख्ताई से पालन करा रहे हैं। प्रदेश में हर घटना पर मुख्यमंत्री अपनी कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

epmty
epmty
Top