चेयरपर्सन ने किया सैनिटाइजेशन अभियान का श्री गणेश

चेयरपर्सन ने किया सैनिटाइजेशन अभियान का श्री गणेश

मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय पर कोरोना संक्रमण की बिगड़ती हुई स्थिति को देखते हुए चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने सभासदों, पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ शहर के लाला लाजपत राय चौक से युद्ध स्तर पर टैंकर और मैनुअली हाथ की मशीनों से सैनिटाइजेशन अभियान का शुभारंभ किया।

बृहस्पतिवार को पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल द्वारा शहर के लाला लाजपतराय चौक से शुरू किए गए सैनिटाइजेशन अभियान के तहत कोर्ट रोड पर फायर ब्रिगेड से झांसी की रानी तक दोनों साइड में तथा लाला लाजपत राय चौक से महावीर चैक तक दोनों साइड में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान रास्ते में मिले सभी दो पहिया व चार पहिया वाहनों, रिक्शा, बाइक तथा स्कूटर आदि को भी सैनिटाइज किया गया। इसके अतिरिक्त महावीर चौक से प्रकाश चौक के बीच पड़ने वाली चौधरी चरण सिंह मार्केट व ताराचंद मार्केट में भी पालिका अध्यक्ष द्वारा स्वयं सैनिटाइजेशन किया गया।

सैनेटाइजेशन अभियान चलाये जाने से व्यापारी और क्षेत्रीय नागरिक काफी खुश नजर आए और उन्होंने चेयरपर्सन के प्रयासों की प्रशंसा भी की। सैनिटाइजेशन अभियान चला रही चेयर पर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि शुक्रवार से सैनिटाइजेशन अभियान और अधिक तेज गति से चलेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत शहर की किसी भी गली मोहल्ले को बिना सैनिटाइजेशन किए नहीं छोड़ा जाएगा। इसके अतिरिक्त मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए एंटी लारवा दवाई का स्प्रे कराते हुए नाला सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। पालिका का उद्देश्य कोरोना महामारी को जड़ से समाप्त करना है।




Next Story
epmty
epmty
Top