चेयरपर्सन ने बुके देकर किया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का इस्तकबाल

चेयरपर्सन ने बुके देकर किया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का इस्तकबाल
  • whatsapp
  • Telegram

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के मुजफ्फरनगर आगमन पर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा मूलचंद रिसॉर्ट पर पहुंचकर प्रदेशाध्यक्ष का बुके देकर स्वागत किया गया।

बुधवार को शहर के रामपुर तिराहे पर पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल के प्रयासों से स्थापित किए गए 151 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का लोकार्पण और ध्वजारोहण करने के लिए मुजफ्फरनगर आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का चेयर पर्सन अंजू अग्रवाल ने अपने सहयोगियों के साथ हाईवे 58 स्थित मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचकर गर्मजोशी के साथ बुके देकर स्वागत किया। इसके पश्चात प्रदेशाध्यक्ष के काफिले में शामिल हुई चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल रामपुर तिराहे पर विधायक प्रमोद ऊंटवाल द्वारा लगवाए गए 151 फुट ऊंचे तिरंगे के लोकार्पण और ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुई।


इसके बाद प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल के आवास पर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। बाद में चेयरपर्सन का भाजपा के गांधीनगर स्थित जिला कार्यालय पर जाना हुआ।








  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top