BJP अध्यक्ष ने दी केंद्रीय राज्यमंत्री को सांत्वना-सोरम के लिए निकले

BJP अध्यक्ष ने दी केंद्रीय राज्यमंत्री को सांत्वना-सोरम के लिए निकले

मुजफ्फरनगर। जनपद के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने केंद्रीय राज्यमंत्री के घर पहुंच कर उनके दो तयेरे भाइयों की मौत पर सांत्वना दी। इसके बाद वह गांव सोरम के लिए निकल गए।

मंगलवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मेरठ के सर्किट हाउस से चलकर मुजफ्फरनगर में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के एटूजेड कालोनी स्थित आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने पिछले दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गवाने वाले डॉक्टर संजीव बालियान के दो तयेरे भाइयों की मौत पर गहरा दुख जताया और केंद्रीय राज्यमंत्री को दिलासा दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कोरोना वायरस के संक्रमण की पीड़ा देश के अन्य लोगों की तरह सहन की है। कोरोना संक्रमण ने भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की जान लेकर पार्टी को भारी नुकसान पहुंचाया है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के एटूजेड कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के अलावा प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊँटवाल,खतौली विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ,शामली विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, अमित राठी सहित बीजेपी के कई जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top