भाजपा नेता के पुत्र का निधन

भाजपा नेता के पुत्र का निधन
  • whatsapp
  • Telegram

मुजफ्फरनगर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के युवा पुत्र का बीमारी के चलते दोपहर के समय निधन हो गया। शाम के समय गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व समाजसेवी देवव्रत त्यागी का युवा पुत्र विनीत त्यागी लगभग एक माह से बीमार था। गाजियाबाद स्थित यशोदा अस्पताल में विनीत का उपचार चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो रहा था। आज दोपहर के समय विनीत का बीमारी के चलते निधन हो गया। युवा पुत्र की मौत से पीड़ित परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। शाम के समय शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top