भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनाथ सिंह ने चलाया सदस्यता अभियान और किया वृक्षारोपण

भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनाथ सिंह ने चलाया सदस्यता अभियान और किया वृक्षारोपण

बुढाना/मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को गति देने का काम जोरों पर चल रहा है । भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता, सदस्य व पदाधिकारी सदस्यता अभियान में लगा हुआ है और दिनों की भारतीय जनता पार्टी के लिए सदस्यत जोड़कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती दे रहा हैं।सदस्यता अभियान को और भी ज्यादा गति देने के लिए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व वार्ड नंबर 24 के जिला पंचायत सदस्य ठाकुर रामनाथ सिंह ने भी अपने वार्ड के गांव बड़ौदा में भारतीय जनता पार्टी के लिए सदस्यता अभियान चलाया और वृक्षारोपण भी किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके लिए वह रात दिन मेहनत कर रहे हैं। रामनाथ सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए धन्यवाद भी दिया।




सदस्यता अभियान के साथ साथ रामनाथ सिंह ने वृक्षारोपण भी किया और वृक्षारोपण करने पर भी बल दिया और कहा जिस प्रकार हमारे लिए खाना खाना आवश्यक है, ठीक उसी प्रकार से हमारे लिए हमारी प्रकृति के लिए पेड़ पौधों का रहना भी आवश्यक है। इसलिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के लिए सभी को संकल्पित होना चाहिए।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामनाथ सिंह के अलावा जिला उपाध्यक्ष विनीत कात्यान ,जिला प्रभारी सदस्यता अभियान राजीव गुम्बर, बुढ़ाना मंडल सदस्यता अभियान प्रभारी सुधीर खटीक, राष्ट्रीय निशानेबाज मोनू मलिक, विनीत शर्मा, मोनू कुरथल, विकास बडौदा व मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Next Story
epmty
epmty
Top