अवतार सिंह भडाना को चुनाव नजदीक देख आई मुजफ्फरनगर की याद

अवतार सिंह भडाना को चुनाव नजदीक देख आई मुजफ्फरनगर की याद

मुजफ्फरनगर। जनपद की मीरापुर सीट पर भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर जिले के राजनीतिक परिदृश्य से गायब हुए हरियाणा के अवतार सिंह भडाना ने दोबारा से जनपद में वापसी करते हुए अपने हितचिंतकों से मुलाकात की। इस दौरान खतौली विधानसभा क्षे़त्र के लोगों से मुलाकात पर कांग्रेस नेता का ज्यादा फोकस रहा।



शुक्रवार को हरियाणा के कांग्रेस नेता अवतार सिंह भडाना लंबी लंबी गाडियों के काफिले के साथ खतौली पहंचे। हाईवे स्थित भंगेला चैकपोस्ट पर भाकियू अंबावता के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ माल्यार्पण करते हुए कांग्रेस नेता का स्वागत किया। खतौली पहुंचकर अवतार सिंह भडाना ने पहले से जानकार कई लोगों से संपर्क स्थापित कर उनकी कुशलक्षेम पूछकर अपने लिए भूमिका तैयार की। खतौली के कई स्थानों पर स्वागत कराने के बाद कांग्रेस नेता का काफिला देहात क्षेत्र की ओर कूच कर गया। खतौली विधानसभा क्षेत्र के गुर्जर बाहुल्य गांवों में अनेक लोगों से मुलाकात करने के बाद अवतार सिंह भडाना हाईवे.58 स्थित देवराणा रिसोर्ट पहुंचे । जहां हरियाणवी कलाकार विकास बालियान और रेसोर्ट डायरेक्टर हरेंद्र सिंह की अगुवाई में कांग्रेस नेता का भावपूर्ण स्वागत किया गया। मुलाकात का फोकस खतौली विधानसभा पर रहने से राजनैतिक क्षेत्रों में हलचल शुरू हो गयी है और लोग शुक्रवार को जनपद में हुई कांग्रेस नेता की आमद के अपने हिसाब से कयास लगाने लगे है। माना जा रहा है कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव नजदीक होने से अब कांग्रेस नेता अवतार सिंह भडाना का जनपद में जल्दी जल्दी आना जाना लगा रहेगा। दरअसल खतौली विधानसभा क्षेत्र के गांव चांदसमंद में बाबा विक्रम सिंह सरपंच की याद में गांव के बाहर एक बड़ा द्वार बनाया गया है। जिसके उद्घाटन मौके पर कांग्रेस नेता अवतार सिंह भड़ाना के अलावा उत्तराखंड के प्रणव सिंह चैंपियनए हरियाणवी फिल्म कलाकार विकास बालियान व सपा नेता चंदन सिंह चैहान को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था। जिसके चलते कांग्रेस नेता बड़ी बड़ी गाड़ियों के काफिले के साथ खतौली पहुंचे थे। जिसके बाद वह गांव चांदसमंद पहुंचकर मुख्य द्वार के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इसके बाद जिस तरह से उन्होंने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क स्थापित कियाए उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस नेता अवतार सिंह भड़ाना की नजर इस बार खतौली विधानसभा क्षेत्र पर है। वैसे भी वर्ष 2022 में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक हैं।


राजनीतिक पंडितों के अनुमान इस लिहाज से खरे भी उतरते दिखाई देते हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस नेता अवतार सिंह भड़ाना ने क्षेत्र में भाजपा टिकट के लिए भागदौड़ कर रहे सभी दिग्गजों को धोबीपाट दांव खेलते हुए सबको पछाडकर मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट हासिल किया था और चुनाव में काफी गहमागहमी के बाद नजदीकी जीत हासिल हुई थी। इसके बाद जब मुख्यमंत्री के रूप में निर्वाचित योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का गठन हुआ तो उसमें मीरापुर से निर्वाचित हुए अवतार सिंह भड़ाना को स्थान नहीं मिला। दरअसल भारी भरकम नाम होने से अवतार सिंह भड़ाना को योगी सरकार के मंत्रिमंडल में गुर्जर कोटे से स्थान मिलने की पूरी उम्मीद थी। कुछ दिनों के इंतजार के बाद जब इच्छा पूर्ति नहीं हुई तो उन्होंने भाजपा को बाय बाय कहते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया और हरियाणा से टिकट हासिल कर लोकसभा चुनाव में कूद पड़े। इत्तेफाक से देश के साथ हरियाणा में भी चली भाजपा लहर से लोकसभा चुनाव में उन्हें जीत नसीब नहीं हुई। शुक्रवार को जिस तरह से उनकी जनपद में वापसी हुई और उन्होंने खतौली विधानसभा क्षेत्र के गुर्जर बाहुल्य गांव चांदसमंद में मुख्य द्वार के उद्घाटन समारोह में भाग लियाए उसके राजनीतिक निहितार्थ लगाए जा रहे हैं।

epmty
epmty
Top