24 वर्षीय युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या

24 वर्षीय युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या

मुज़फ़्फ़रनगर। 27 मई को जानसठ के कवाल गांव से हुए लापता हुई युवती का शव मेरठ के जानी थाना क्षेत्र स्थित गंग नहर से बरामद कर लिया गया है। शव कई दिन पुराना है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार जानसठ थाना क्षेत्र के कवाल निवासी तबस्सुम (24) पुत्री नफीस 24 मई को घर से लापता हुई थी। परिवार के सदस्यों ने युवती की काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। बाद में परिवार के लोगों ने मुजफ्फरनगर में जानसठ थाना क्षेत्र में युवती के लापता होने की तहरीर दी थी। 27 मई को जानसठ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

पुलिस ने जब आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो युवक ने बताया कि युवती को मैं घर से लेकर गया था। उसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म किया। बेरहमी से मारपीट की और फिर गला घोट कर हत्या कर दी। आरोपी ने युवती के शरीर पर चाकू से वार भी किया था। आरोपी ने शव जानसठ की नहर में फेंक दिया था। आज थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के पिता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी तैमूर का उनके घर आना जाना था। इसलिए आरोपी तैमूर और युवती की नजदीकियां बढ़ गई। इस बात का पता कि उनके परिवार के सदस्यों को लग गया था। कई बार इसका विरोध भी किया गया।

थाना प्रभारी का कहना है कि पहले अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। अब हत्या की धारा भी उसी मुकदमे में बढ़ाई जाएगी। शव बरामद होने के बाद परिवार में गम का माहौल है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। काफी लंबी तलाश के बाद युवती का शव बरामद पुलिस ने किया है।

epmty
epmty
Top