खतरे के निशान पर गंगा, खादर में अलर्ट

खतरे के निशान पर गंगा, खादर में अलर्ट
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मुजफ्फरनगर। मानसून के मौसम में गंगा उफान पर बह रही है। रामराज क्षेत्र में गंगा खतरे के निशान तक पहुंच गई है। हरिद्वार क्षेत्र से छोड़े गए पानी के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। इस पर सिचाई विभाग के साथ बाढ़ चैकियों के कर्मचारियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। गांवों में रात्रि के समय में भी चैकसी बरतने को कहा गया है।

पहाड़ों पर हो रही वर्षा के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। रामराज के मध्य गंगा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। यहा गंगा बैराज पर स्थित कंट्रोल रूम पर तैनात सिचाई विभाग के अधिकारियों ने सुबह गंगा बैराज के अपस्ट्रीम में गंगा का जलस्तर 221.50 मीटर व डाउनस्ट्रीम में 218.70 मीटर व गंगा नदी में 31767 क्यूसेक जल निस्सारण की माप दर्ज की गई। हरिद्वार क्षेत्र से 48311 क्यूसेक जल गंगा में छोड़ा गया है। इसके बाद शाम को बैराज पर गंगा का जलस्तर चेतावनी बिदु 219 मीटर से मात्र 20 सेंटीमीटर नीचे 218.80 मीटर पर पहुंच गया। बैराज से डाउनस्ट्रीम में 33922 क्यूसेक जल निस्सारण की माप दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त बैराज से 7400 क्यूसेक जल मध्य गंगा नहर में छोड़ा जा रहा है।

epmty
epmty
Top