पीडित महिलाएं अपनी समस्या महिला आयोग के समक्ष रखे : राखी त्यागी

पीडित महिलाएं अपनी समस्या महिला आयोग के समक्ष रखे : राखी त्यागी
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने कलैक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ महिला उत्पीडन एवं घरेलू हिंसा से सम्बन्धित प्रकरणो की जन सुनवाई/समीक्षा बैठक करते हुए निर्देश दिये कि महिला उत्पीडन की शिकायत आने पर 181 द्वारा ऐसे मामलों में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चत करायी जाये।





उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी न होने पर कई प्रकरण सुलझ नही पाते है। महिलाओ के अधिकारों के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराया जाये। उन्होने कहा कि महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में महिला उत्पीडन की घटनाओं की समीक्षा की जा रही है ताकि पीडित महिलाओं की समस्याओं का निराकरण किया जा सके। मा0 सदस्या ने कहा कि पीडित महिलाएं अपनी समस्या महिला आयोग के समक्ष जरूर रखें। उन्होंने कहा कि कोई भी पीडित महिला अपनी समस्या महिला आयोग के समक्ष रख सकती है।






उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने कहा कि जिन पीड़ित महिलाओ द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये है उन आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराया जाये। पीड़ित महिलाओं के उत्पीडन सम्बन्धी मामलों में त्वरित गति से कार्यवाही करते हुए पीडित महिलाओं को न्याय दिलाया जाये। उन्होने कहा कि यदि कोई महिला अपना प्रार्थना पत्र देती है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर उसका तत्काल निस्तारण किया जायें। सदस्या द्वारा महिला जनसुनवाई मे एक-एक महिलाओं को बुलवाकर उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान हेतू संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।





इस अवसर पर सीओ नईमण्डी कुलदीप, डिप्टी कलैक्टर दीपक कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मौ0 मुशफेकीन, बीना शर्मा ऐसोशियेट वूमन पाॅवर हैल्प लाईन, शिवांगी बालियान, महिला कल्याण अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

epmty
epmty
Top