जनता के सच्चे सेवक है मंत्री कपिलदेव अग्रवाल : रोहित जैन

जनता के सच्चे सेवक है मंत्री कपिलदेव अग्रवाल : रोहित जैन
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

मुजफ्फरनगर भारतीय जनता पार्टी के नगर मंत्री एवम् समाजसेवी रोहित जैन ने खोजी न्यूज़ के एक साक्षात्कार में बताया कि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल एक मंत्री तो है ही लेकिन एक बहुत अच्छे इंसान भी है।




रोहित जैन ने बताया कि जब वे कक्षा 8 में थे और न ही किसी नेता को जानते थे और न ही राजनीति के बारे में कुछ जानते थे तो उस समय विद्यालय के कार्यक्रम में कपिलदेव अग्रवाल का आगमन हुआ, मैंने इनका नाम पहली बार ही सुना था, प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि आज भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिलदेव अग्रवाल सभी बच्चो को आशीर्वाद देने हमारे स्कूल में आये है। तब प्रथम बार कपिल देव अग्रवाल को देखा जिस प्रकार अपने शब्दों से अपने सरल स्वभाव से इन्होंने सभी बच्चो को सम्बोधित किया उससे मैं इनसे काफी प्रभावित हुआ। उस दिन से लेकर आज तक जब मंत्री के पद पर है कपिल देव अग्रवाल से जुड़ा हूँ। ये एक अच्छे राजनेता ही नही अच्छे शिक्षक भी है। हमेशा कार्यकर्ताओ को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना, अच्छी शिक्षा देना और हर कार्यकर्ता के साथ उसके सुख दुख में हर समय खड़ा रहना इनकी आदत रही है।







रोहित जैन बताते है कि कपिलदेव अग्रवाल की सबसे खास बात ये है कि ये जब कपिलदेव चैयरमेन थे या उपचुनाव में विधायक बने या दोबारा फिर विधायक बने या आज मंत्री है, ये हमेशा मुज़फ्फरनगर की जनता के लिए सबसे पहले खड़े मिले है, हिन्दू हो या मुस्लिम, सिख हो या ईसाई, सभी धर्मों के लोंगो के सुख दुख में हमेशा शामिल होते है सभी से ये सीधे जुड़े है। हर व्यक्ति को ये उसके नाम से जानते है। लोगो के प्रति इनके स्वभाव की और इनकी सरलता की सभी लोग तारीफ करते है। इसीलिए जब इनका मंत्री बनने के बाद सबसे पहले मुज़फ्फरनगर में आगमन हुआ तो वो एक ऐतिहासिक आगमन था, क्या हिन्दू और क्या मुस्लिम सभी लोग इनके स्वागत में सड़कों पर खड़े थे क्योकि ये जनता से प्यार करते है और जनता इनसे प्यार करती है। इनके आगमन में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने एवम सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने मीनाक्षी चौक पर जो स्वागत किया वो देखते ही बनता था और ये इस बात का साक्षी भी था कि कपिलदेव अग्रवाल न हिन्दू के नेता और न मुस्लिम के नेता ये सर्वसमाज के नेता है मुज़फ्फरनगर की जनता के नेता है। आपसी भाईचारे का प्रतीक है।







रोहित जैन बताते है कि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल जैन समाज से भी काफी जुड़े हुए है और जैन मंदिरों के हर आयोजन में आते रहते है। अनेको जैन सन्तो का आशीर्वाद लेते रहते है। जब भी जैन समाज की कोई समस्या हुई इन्होंने कभी निराश नही किया है।







रोहित जैन ने कहा कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर के विकास, उन्नति के लिए कपिलदेव अग्रवाल को मंत्री बनाकर समस्त मुज़फ्फरनगर वासियों पर सबसे बड़ा उपकार किया है। कपिलदेव अग्रवाल द्वारा अब मुज़फ्फरनगर को नई पहचान मिलेगी।

epmty
epmty
Top