दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना एवं शल्य चिकित्सा योजनान्तर्गत शिविरों का आयोजन

दिव्यांगजनों  के लिए कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना एवं शल्य चिकित्सा योजनान्तर्गत शिविरों का आयोजन
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

मुजफ्फरनगर । एतदद्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि जनपद में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजना एवं शल्य चिकित्सा योजनान्तर्गत चिन्हींकरण हेतु विकास खण्डवार निम्नानुसार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जो दिव्यांग व्यक्ति ट्राईसाईकिल, वैशाखी, व्हीलचेयर, ब्लाइण्ड स्टिक एवं अपनी शल्य चिकित्सा कराना चाहता है, वह निम्नलिखित विवरण अनुसार अपने संबंधित विकास खण्ड में चिन्हीकरण हेतु उपस्थित हों।



दिव्यांगजन को निम्नलिखित अभिलेख अपने साथ लाना होगा:-
1. आय प्रमाण पत्र


2. आधार कार्ड


3. एक फोटा


4. दिव्यांग प्रमाण पत्र



विकास खण्ड वार शिविरों का विवरण का समय प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक

1. 04.09.2019 बुधवार विकास खण्ड-खतौली


2 .05.09.2019 बृहस्पतिवार विकास खण्ड-सदर


3 .06.09.2019 शुक्रवार विकास खण्ड-पुरकाजी


4 07.09.2019 शनिवार विकास खण्ड-बघरा


5 09.09.2019 सोमवार विकास खण्ड-जानसठ


6 .11.09.2019 बुधवार विकास खण्ड-मोरना


7. 12.09.2019 बृहस्पतिवार विकास खण्ड-शाहपुर


8 .13.09.2019 शुक्रवार विकास खण्ड-चरथावल


9 .16.09.2019 सोमवार विकास खण्ड-बुढाना


अतः जो दिव्यांगजन उपरोक्त योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, वह समय से उपरोक्त अभिलेख लेकर शिविर में आना सुनिश्चित करें।


अजय कुमार


डिप्टी कलेक्टर/ जिला दिव्यांगजन
सशक्तीकरण अधिकारी
मुजफ्फरनगर

epmty
epmty
Top