कांग्रेस सेवादल ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

कांग्रेस सेवादल ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

मुजफ्फरनगर उन्नाव रेप कांड की पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पार्टी आलाकमान के निर्देश पर जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें स्थानीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लोगों के हस्ताक्षरयुक्त एक पत्र राष्ट्रपति को भेजा जायेगा।


ज्ञात हो कि उन्नाव रेप काण्ड़ की पीड़िता के साथ हुई सड़क दुर्घटना को भाजपा विधायक कुलदीप सैंगर का षड़यंत्र बताते हुए कांग्रेस विगत दिनों से भाजपा पर हमलावर है। इसी को मुद्दा बनाकर कांग्रेस आलाकमान ने अपनी जिला कमेटियों को एक हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्देश दिया था। पार्टी आलाकमान के निर्देश पर आज वरिष्ठ कांग्रेसी अकील राणा, सतीश शर्मा, जगदीश अरोरा, डा. तिमराज, वारिस राणा, विनोद चैहान, सादाब व रहीस अहमद आदि ने कैम्प लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया।


बता दें कि लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से लगातार हाशिये पर जा रही मृतप्रायः कांग्रेस पार्टी को विगत दिनों सोनभद्र हत्याकाण्ड़ ने संजीवनी दे दी थी। उक्त मामले में जिस तरह से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सक्रियता दिखायी थी, उसे देखकर लगने लगा था कि अब कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हो जायेगा। अभी तक यह मुद्दा गर्म ही था कि कांग्रेस को उन्नाव रेपकाण्ड़ की पीड़िता का एक्सीड़ेंट के रूप में सरकार की फजीहत करने का एक ओर मुद्दा मिल गया है। इस मुद्दे को भुनाने के लिए कांग्रेस ने सभी जिलास्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार को घेरने की रणनीति बनायी है।

epmty
epmty
Top